---Advertisement---

tiger ने जबड़े से उखाड़कर कैमरा किया चूर-चूर, दूसरे कैमरे में कैद हुआ जंगल का यह दुर्लभ गुस्सा

राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

By राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

Published on:

---Advertisement---

कैमरे की निगरानी नागवार गुज़री,tiger ने जबड़े से उखाड़कर कैमरा किया चूर-चूर, दूसरे कैमरे में कैद हुआ जंगल का यह दुर्लभ गुस्सा

अमित श्रीवास्तव कुसमी 

मध्यप्रदेश के संजय टाइगर रिजर्व से मंगलवार रात एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जिसने वन विभाग के अधिकारियों को भी चौंका दिया है। जंगल में tiger की गतिविधियों पर नजर रखने के लिए लगाए गए ट्रैप कैमरों में से एक कैमरे को बाघ ने अपने जबड़े से उखाड़कर पूरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया। इस पूरी घटना की तस्वीर पास में लगे दूसरे कैमरे में कैद हो गई, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है।

बताया जा रहा है कि यह कैमरे उस स्थान पर लगाए गए थे, जहां हाल ही में tiger द्वारा एक गाय का शिकार किया गया था। शिकार के बाद बाघ की गतिविधियों पर निगरानी रखने के उद्देश्य से वन विभाग ने वहां दो कैमरे स्थापित किए थे। इसी दौरान बाघ को कैमरे की मौजूदगी शायद नागवार गुज़री और उसने गुस्से में आकर पास लगे कैमरे को अपने शक्तिशाली जबड़े से दबोच लिया। कुछ ही पलों में कैमरा टूटकर चूर-चूर हो गया।

इस पूरी घटना की तस्वीर दूसरे कैमरे में स्पष्ट रूप से कैद हो गई, जिसमें बाघ का आक्रामक और दुर्लभ व्यवहार देखने को मिल रहा है। जैसे ही यह फोटो सामने आई, जंगल प्रेमियों और वन्यजीव विशेषज्ञों के बीच यह चर्चा का विषय बन गई। आमतौर पर बाघ कैमरों या ट्रैकिंग उपकरणों को नुकसान नहीं पहुंचाते, लेकिन इस घटना ने सभी को चौंका दिया है।

पूरे मामले पर संजय टाइगर रिजर्व क्षेत्र के एसडीओ सुधीर मिश्रा ने बताया कि वायरल हो रही फोटो वास्तविक है। उन्होंने कहा कि जिस स्थान पर गाय का शिकार हुआ था, वहां निगरानी के लिए दो कैमरे लगाए गए थे। बाघ ने पास लगे कैमरे को जबड़े से तोड़ दिया, जबकि दूसरी दिशा में लगे कैमरे में यह पूरा दृश्य कैद हो गया। मिश्रा ने यह भी स्पष्ट किया कि आज से पहले कभी किसी बाघ द्वारा इस तरह की प्रतिक्रिया देखने को नहीं मिली है और न ही उसने कभी कैमरों या अन्य ट्रैकिंग उपकरणों को नुकसान पहुंचाया है।

राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

राजू गुप्ता मध्य प्रदेश के सीधी जिले के एक सक्रिय और ज़मीनी पत्रकार हैं। वे लंबे समय से स्थानीय मुद्दों, जनसमस्याओं, प्रशासनिक गतिविधियों और सामाजिक सरोकारों पर तथ्यात्मक एवं निष्पक्ष रिपोर्टिंग करते आ रहे हैं।

---Advertisement---
यह भी पढ़ें Sidhi news:कोतवाली पुलिस की बड़ी सफलता: ₹1 लाख की सनसनीखेज लूट का महज 48 घंटों में खुलासा; शातिर गिरोह के सदस्य पुलिस अभिरक्षा में
Sidhi news:कोतवाली पुलिस की बड़ी सफलता: ₹1 लाख की सनसनीखेज लूट का महज 48 घंटों में खुलासा; शातिर गिरोह के सदस्य पुलिस अभिरक्षा में

Sidhi news:सीधी पुलिस अधीक्षक संतोष कोरी के कुशल निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अरविंद श्रीवास्तव...

Share & Earn