---Advertisement---

होने वाली पत्नी ही निकली कातिल,ससुराल पहुंचे युवक की वायर से गला घोंटकर हत्या,Mp पुलिस ने किया सनसनीखेज खुलासा…

राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

By राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

Published on:

---Advertisement---

होने वाली पत्नी ही निकली कातिल,ससुराल पहुंचे युवक की वायर से गला घोंटकर हत्या,Mp पुलिस ने किया सनसनीखेज खुलासा…

Mp के कटनी जिले के रीठी थाना क्षेत्र के ग्राम खम्हरिया में कुछ दिन पहले होने वाले ससुराल पहुंचे एक युवक की हत्या के मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। इस सनसनीखेज वारदात में युवक की होने वाली पत्नी ही उसकी कातिल निकली। पुलिस ने युवती को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर दिया है।

IMG 20260214 WA0017 News E 7 Live

Mp एडिशनल एसपी संतोष डेहरिया ने बताया कि कटनी के रीठी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम खम्हरिया में एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत की सूचना मिली थी। सूचना पर पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची और जांच शुरू की गई। इस मृतक की पहचान सुनील आदिवासी उम्र 20 वर्ष, निवासी पड़वार थाना विजयराघवगढ़ के रूप में हुई। सुनील की शादी खम्हरिया गांव में तय हुई थी और इसी सिलसिले में वह रात में अपने होने वाले ससुराल पहुंचा था। लेकिन अगली सुबह उसका शव गांव में मिला, जिससे पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई।

वही जांच के दौरान पुलिस को मृतक के गले और शरीर के अन्य हिस्सों पर चोट के निशान मिले, जिससे हत्या की आशंका गहराई। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने हर पहलू से जांच शुरू की। पूछताछ के दौरान युवक की मंगेतर शुरू में पुलिस को गुमराह करती रही, लेकिन जब उससे सख्ती से पूछताछ की गई तो उसने चौंकाने वाला खुलासा किया।

IMG 20260214 WA0018 News E 7 Live

जहा युवती ने स्वीकार किया कि उसने ही युवक के गले में वायर डालकर उसका गला घोंट दिया था। और उसका यह भी कहना था कि उसने अपने मंगेतर के मोबाइल पर गलत कंटेंट देखा था जिसको लेकर दोनों में विवाद हुआ था। और युवती ने युवक के गले को वायर से घोट मौत के घाट उतर दिया।

वही पुलिस ने आरोपी युवती को अभिरक्षा में लेकर न्यायालय में पेश कर दिया है। फिलहाल पुलिस हत्या के पीछे के कारणों की विस्तृत जांच कर रही है।

राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

राजू गुप्ता मध्य प्रदेश के सीधी जिले के एक सक्रिय और ज़मीनी पत्रकार हैं। वे लंबे समय से स्थानीय मुद्दों, जनसमस्याओं, प्रशासनिक गतिविधियों और सामाजिक सरोकारों पर तथ्यात्मक एवं निष्पक्ष रिपोर्टिंग करते आ रहे हैं।

---Advertisement---
यह भी पढ़ें न्यूज़ E7 LIVE की खबर का असर, कुछ ही घंटों में हरकत में आया सिस्टम, जांच के दिए आदेश
न्यूज़ E7 LIVE की खबर का असर, कुछ ही घंटों में हरकत में आया सिस्टम, जांच के दिए आदेश

न्यूज़ E7 LIVE की खबर का असर, कुछ ही घंटों में हरकत में आया...

Share & Earn