---Advertisement---

Sidhi news:रविवार को होगा इस बार संग्राम,व्यापारी संघ और होंगी शिवसेना आमने सामने

Manoj Shukla

By Manoj Shukla

Published on:

---Advertisement---

Sidhi news : “शिवसेना का व्यापारी जागरूकता अभियान आज, सीधी में भ्रामक प्रचार के खिलाफ उतरे नेता,

सम्राट चौक से निकलेगा पैदल मार्च, कई प्रदेश स्तरीय पदाधिकारी रहेंगे मौजूद”

 

Sidhi news : व्यापारी समाज के बीच फैल रही अफवाहों और कानूनी भ्रम को दूर करने शिवसेना आज रविवार को व्यापारी जागरूकता अभियान चलाने जा रही है। यह अभियान दोपहर 1 बजे सीधी शहर के सम्राट चौक से एक पैदल मार्च के रूप में शुरू होगा। शिवसेना का दावा है कि व्यापारियों के बीच हाल ही में कुछ तत्वों द्वारा जानबूझकर भ्रामक जानकारी फैलाई गई है, जिससे कानून व्यवस्था को ठेस पहुंच रही है।

 

इस अभियान की जानकारी देते हुए शिवसेना के प्रदेश उपाध्यक्ष विवेक पांडे ने बताया कि कुछ सप्ताह पहले व्यापारियों के बीच कुछ असत्य बातें फैलाई गईं, जिनका कोई कानूनी आधार नहीं था। इसी के विरोध में शिवसेना अब व्यापारियों को प्रशासनिक दिशा-निर्देशों के अनुरूप सही जानकारी देकर जागरूक करने का कार्य करेगी।

 

अभियान के तहत शिवसेना कार्यकर्ता और पदाधिकारी शहर के प्रमुख बाजारों में जाकर दुकानदारों से संवाद करेंगे। खास बात यह है कि इस जागरूकता अभियान में शिवसेना के कई वरिष्ठ नेता शामिल हो रहे हैं। इसमें प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष नाहर सिंह गौड़, युवा सेना प्रदेश अध्यक्ष प्रभात पुरैनिया और प्रदेश उपाध्यक्ष पप्पू तिवारी का भी प्रथम आगमन सीधी में हो रहा है।

 

शिवसेना ने स्पष्ट किया है कि व्यापारियों को किसी प्रकार के दबाव में नहीं आना चाहिए और न ही किसी के बहकावे में दुकानें बंद करनी चाहिए। विवेक पांडे ने यह भी चेताया है कि यदि व्यापारियों पर दबाव बनाकर दुकानें बंद करवाई जाती हैं तो शिवसेना बड़ा आंदोलन शुरू करेगी, जिसकी पूरी जवाबदारी जिला प्रशासन की होगी।

Manoj Shukla

Manoj Shukla

मै मनोज कुमार शुक्ला 9 सालों से लगातार पत्रकारिता मे सक्रिय हूं, समय पर और सटीक जानकारी उपलब्ध कराना ही मेरी पहली प्राथमिकता है।

---Advertisement---
यह भी पढ़ें घुनघुटी में बड़ी कार्रवाई: मिनी ट्रक से 232 पेटी अवैध शराब जब्त, माफिया में मचा हड़कंप
घुनघुटी में बड़ी कार्रवाई: मिनी ट्रक से 232 पेटी अवैध शराब जब्त, माफिया में मचा हड़कंप

घुनघुटी में बड़ी कार्रवाई: मिनी ट्रक से 232 पेटी अवैध शराब जब्त, माफिया में...

Share & Earn