---Advertisement---

तख्त बदला, ताज बदला,लेकिन नहीं बदली सिहावल मुख्यालय की तस्वीर

राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

By राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

Published on:

---Advertisement---

तख्त बदला, ताज बदला,लेकिन नहीं बदली सिहावल मुख्यालय की तस्वीर!

कीचड़, बदहाल सड़कें और पुराने ढर्रे पर चलता प्रशासन, आखिर कब बदलेगी व्यवस्था?

सीधी/सिहावल | रिपोर्ट: राजबहोर केवट | न्यूज़ E7 लाइव

मध्य प्रदेश के सीधी जिले का सिहावल मुख्यालय आज भी अपनी बदहाली पर आंसू बहा रहा है। सत्ता बदली, चेहरे बदले, वादे बदले, लेकिन यदि कुछ नहीं बदला तो वह है सिहावल मुख्यालय की जमीनी हकीकत।

बारिश की पहली फुहार पड़ते ही मुख्यालय की सड़कों की पोल खुल जाती है। मुख्य मार्ग पर कीचड़ और जलभराव इस कदर हावी हो जाता है कि पैदल चलना तक मुश्किल हो जाता है। स्थानीय नागरिक रोजाना इस परेशानी का सामना करने को मजबूर हैं, लेकिन जिम्मेदारों की नजर शायद इस ओर नहीं पहुंच पाती।

जनता को उम्मीद थी कि बदलाव के बाद विकास की नई तस्वीर देखने को मिलेगी, लेकिन हालात आज भी पुराने ढर्रे पर ही चलते नजर आ रहे हैं। सड़क, पानी, बिजली जैसी मूलभूत समस्याएं जस की तस बनी हुई हैं।

इतना ही नहीं, जनपद मुख्यालय में पदस्थ अधिकारियों और कर्मचारियों की कार्यशैली पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। स्थानीय लोगों का आरोप है कि अधिकांश अधिकारी-कर्मचारी जिला मुख्यालय से आना-जाना करते हैं।

कार्यालयों में समय पर उपस्थिति और जनता की समस्याओं के निराकरण को लेकर भी लगातार शिकायतें सामने आती रही हैं।

लोगों का कहना है कि वर्षों से चली आ रही “दोपहर में आओ और शाम होते ही निकल जाओ” वाली परंपरा आज भी कायम है। ऐसे में सवाल उठना लाजमी है कि जब मुख्यालय स्तर पर ही जवाबदेही नहीं दिखेगी तो आम जनता को राहत कैसे मिलेगी?

अब बड़ा सवाल यह है कि आखिर सिहावल की तस्वीर कब बदलेगी? क्या जनता को केवल आश्वासनों का सहारा मिलता रहेगा या फिर कभी जमीनी स्तर पर विकास भी दिखाई देगा?

राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

राजू गुप्ता मध्य प्रदेश के सीधी जिले के एक सक्रिय और ज़मीनी पत्रकार हैं। वे लंबे समय से स्थानीय मुद्दों, जनसमस्याओं, प्रशासनिक गतिविधियों और सामाजिक सरोकारों पर तथ्यात्मक एवं निष्पक्ष रिपोर्टिंग करते आ रहे हैं।

---Advertisement---
यह भी पढ़ें NH-39 में 10 फीट का मौत का गड्ढा: गाय गिरी, 12 साल में नहीं बनी सड़क, अब प्रशासन ने दिए तत्काल मरम्मत के निर्देश
NH-39 में 10 फीट का मौत का गड्ढा: गाय गिरी, 12 साल में नहीं बनी सड़क, अब प्रशासन ने दिए तत्काल मरम्मत के निर्देश

NH-39 में 10 फीट का मौत का गड्ढा: गाय गिरी, 12 साल में नहीं...

Share & Earn