---Advertisement---

टमसार में दर्दनाक सड़क हादसा,ऑटो-स्कूटी की भिड़ंत में युवक की मौके पर मौत, तीन घायल सीधी रेफर

अमित श्रीवास्तव

By अमित श्रीवास्तव

Published on:

---Advertisement---

टमसार में दर्दनाक सड़क हादसा,ऑटो-स्कूटी की भिड़ंत में युवक की मौके पर मौत, तीन घायल सीधी रेफर

सीधी जिले के कुसमी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम टमसार में बुधवार को एक भीषण सड़क हादसा हो गया, जिसमें स्कूटी सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल सीधी रेफर किया गया है।

मृतक की पहचान अमन उर्फ श्रवण कुमार सिंह (22 वर्ष), पिता शेर बहादुर सिंह, निवासी ऐठी बारी चौकी बम्हनी, थाना सेमरिया, जिला सीधी के रूप में की गई है। बताया जा रहा है कि वह स्कूटी पर एक अन्य व्यक्ति के साथ सवार था। इसी दौरान ग्राम टमसार के पास सामने से आ रहे ऑटो से उसकी जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि स्कूटी चालक अमन सिंह की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि उसके साथ बैठा व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया।

हादसे में ऑटो सवार दो अन्य लोग भी घायल हुए हैं, इस प्रकार कुल तीन घायलों को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया, जहां से उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए जिला अस्पताल सीधी रेफर कर दिया गया है।

घटना की सूचना मिलते ही कुसमी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए कुसमी अस्पताल भेज दिया। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

थाना प्रभारी कुसमी अरूणा द्विवेदी ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि स्कूटी पर सवार दोनों व्यक्तियों ने हेलमेट नहीं पहना था। उन्होंने आशंका जताई कि यदि हेलमेट पहना होता तो संभवतः युवक की जान बचाई जा सकती थी। उन्होंने आम नागरिकों से अपील की है कि वाहन चलाते समय सुरक्षा नियमों का पालन करें और अनिवार्य रूप से हेलमेट पहनें।

यह हादसा एक बार फिर सड़क सुरक्षा के प्रति लापरवाही की गंभीर तस्वीर सामने लाता है, जहां छोटी सी चूक जानलेवा साबित हो रही है। प्रशासन और पुलिस द्वारा लगातार जागरूकता के बावजूद लोग नियमों की अनदेखी कर रहे हैं, जिसका खामियाजा उन्हें अपनी जान देकर चुकाना पड़ रहा है।

---Advertisement---
यह भी पढ़ें Sidhi news:सीधी पुलिस का 'जनसंवाद' कार्यक्रम; ग्रामीणों से सीधा संवाद कर सुरक्षा और सहयोग पर हुई चर्चा
Sidhi news:सीधी पुलिस का 'जनसंवाद' कार्यक्रम; ग्रामीणों से सीधा संवाद कर सुरक्षा और सहयोग पर हुई चर्चा

संवाददाता-: अनिल शर्मा Sidhi news:पुलिस महानिरीक्षक रीवा जोन, गौरव राजपूत की मंशा के अनुरूप...

Share & Earn