---Advertisement---

टमसार में सड़क किनारे खोदी गई नाली को लेकर विवाद, व्यापारियों ने वन विभाग पर लगाए गंभीर आरोप

अमित श्रीवास्तव

By अमित श्रीवास्तव

Published on:

---Advertisement---

टमसार में सड़क किनारे खोदी गई नाली को लेकर विवाद, व्यापारियों ने वन विभाग पर लगाए गंभीर आरोप

अमित श्रीवास्तव

सीधी (कुसमी)। सीधी जिले के जनपद पंचायत कुसमी अंतर्गत ग्राम टमसार में कुसमी-महखोर मार्ग पर सड़क किनारे खोदी गई नाली को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। स्थानीय व्यापारियों एवं ग्रामीणों ने वन विभाग पर मनमानी का आरोप लगाते हुए कहा है कि चौराहे के समीप नाली निर्माण से लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

व्यापारियों का आरोप है कि राजनीतिक षड्यंत्र के तहत चौराहे क्षेत्र में व्यापारियों और गुमटी संचालकों को परेशान करने की नीयत से सड़क किनारे नाली खोदी गई है। उनका कहना है कि नाली बनने के बाद आवागमन प्रभावित हुआ है तथा दुर्घटनाओं की आशंका बढ़ गई है।

ग्रामीणों ने बताया कि वन विभाग के कथित तानाशाही रवैये के कारण क्षेत्र में अक्सर दुर्घटना जैसी स्थितियां निर्मित हो रही हैं। बरसात के मौसम में यह नाली और भी अधिक खतरनाक साबित हो सकती है, जिससे राहगीरों एवं वाहन चालकों की जान को खतरा उत्पन्न होने की आशंका जताई जा रही है।

स्थानीय व्यापारियों एवं गुमटी संचालकों द्वारा इस संबंध में ग्राम पंचायत के सरपंच मकरंद सिंह के समक्ष भी शिकायत दर्ज कराई जा चुकी है। वहीं मामले की जानकारी मिलने पर तहसीलदार कुसमी नारायण सिंह अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और स्थल का निरीक्षण कर नाप-जोख कराई। बताया जा रहा है कि तहसीलदार ने ग्रामीणों को जानकारी दी कि संबंधित भूमि के रिकॉर्ड एवं सीमांकन के अनुसार उक्त क्षेत्र में अवैध नाली खोदी गई जो पचासा में।

हालांकि, ग्रामीणों और व्यापारियों का कहना है कि यदि नाली आवश्यक है तो उसकी सुरक्षा व्यवस्था, ढक्कन एवं चेतावनी संकेत लगाए जाएं, ताकि किसी प्रकार की दुर्घटना न हो।

अब बड़ा सवाल यह है कि यदि बरसात के दौरान इस नाली के कारण कोई अप्रिय घटना होती है, तो उसकी जिम्मेदारी किसकी होगी? ग्रामीणों ने प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कर जनहित में उचित निर्णय लेने की मांग की है।

— संवाददाता,अमित श्रीवास्तव (सीधी)

---Advertisement---
यह भी पढ़ें सीधी में थाना प्रभारी पर टांगी-हंसिए से जानलेवा हमला, सड़क जाम हटाने पहुंचे थे पुलिस अधिकारी; पांच नामजद आरोपी, एसपी पहुंचे अस्पताल
सीधी में थाना प्रभारी पर टांगी-हंसिए से जानलेवा हमला, सड़क जाम हटाने पहुंचे थे पुलिस अधिकारी; पांच नामजद आरोपी, एसपी पहुंचे अस्पताल

सीधी में थाना प्रभारी पर टांगी-हंसिए से जानलेवा हमला, सड़क जाम हटाने पहुंचे थे...

Share & Earn