---Advertisement---

तनाव मुक्त पुलिसिंग की ओर कदम,कुसमी थाना परिसर में हुआ हार्टफूलनेस ध्यान कार्यक्रम

अमित श्रीवास्तव

By अमित श्रीवास्तव

Published on:

---Advertisement---

तनाव मुक्त पुलिसिंग की ओर कदम,कुसमी थाना परिसर में हुआ हार्टफूलनेस ध्यान कार्यक्रम

मध्य प्रदेश पुलिस के पुलिस मुख्यालय एवं वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में रविवार 17 मई 2026 को कुसमी थाना परिसर में हार्टफूलनेस ध्यान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को मानसिक तनाव से राहत दिलाना तथा उन्हें शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ बनाए रखना रहा। वर्तमान समय में लगातार बढ़ते कार्यभार, व्यस्त दिनचर्या और जिम्मेदारियों के दबाव के कारण पुलिस विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी तनाव की स्थिति से गुजरते हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए प्रत्येक रविवार थाना स्तर पर हार्टफूलनेस कार्यक्रम आयोजित करने के निर्देश जारी किए गए हैं।

कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों ने ध्यान एवं मेडिटेशन के माध्यम से मानसिक शांति प्राप्त करने का प्रयास किया। इस दौरान उपस्थित कर्मचारियों को बताया गया कि नियमित ध्यान करने से मानसिक तनाव कम होता है, एकाग्रता बढ़ती है और कार्य क्षमता में सुधार आता है। साथ ही इससे व्यक्ति सकारात्मक सोच के साथ अपनी जिम्मेदारियों का बेहतर निर्वहन कर सकता है।

थाना प्रभारी निरीक्षक अरुणा द्विवेदी ने कहा कि पुलिस कर्मियों को अक्सर दिन-रात कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए कार्य करना पड़ता है, जिससे मानसिक और शारीरिक दबाव बढ़ जाता है। ऐसे कार्यक्रम कर्मचारियों को नई ऊर्जा देने का काम करते हैं और उनके स्वास्थ्य को बेहतर बनाए रखने में सहायक सिद्ध होते हैं।

इस अवसर पर सहायक उप निरीक्षक प्रदीप सिंह, नंद प्रकाश सिंह, प्रधान आरक्षक कमलेश प्रजापति सहित थाना कुसमी का समस्त स्टाफ मौजूद रहा। कार्यक्रम में सभी कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और भविष्य में भी नियमित रूप से ऐसे आयोजनों में शामिल होने की बात कही। पुलिस विभाग का यह प्रयास न केवल कर्मचारियों को तनाव मुक्त बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है, बल्कि बेहतर कार्य संस्कृति विकसित करने की पहल के रूप में भी देखा जा रहा है।

---Advertisement---
यह भी पढ़ें 27 मई से राष्ट्रीय लोक संगीत महोत्सव का आयोजन,तीन दिवसीय महोत्सव में कई प्रदेशों के लोक कलाकार देंगे प्रस्तुति 
27 मई से राष्ट्रीय लोक संगीत महोत्सव का आयोजन,तीन दिवसीय महोत्सव में कई प्रदेशों के लोक कलाकार देंगे प्रस्तुति 

27 मई से राष्ट्रीय लोक संगीत महोत्सव का आयोजन  तीन दिवसीय महोत्सव में कई...

Share & Earn