---Advertisement---

हिमाचल में दर्दनाक हादसा, खाई में कार गिरने से 4 लोगों की मौके पर मौत, एक की हालत गंभीर

राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

By राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

Published on:

---Advertisement---

हिमाचल में दर्दनाक हादसा, खाई में कार गिरने से 4 लोगों की मौके पर मौत, एक की हालत गंभीर

किन्नौर: हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है. किन्नौर जिले के भावा नगर के समीप शनिवार (14 फरवरी) सुबह कार नंबर- HP26B 8999 जानी लिंक रोड पर दुर्घटनाग्रस्त हो गई. हादसे के वक्त कार में कुल 5 लोग थे, जिनमें से 4 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और एक को इलाज के लिए हॉस्पिटल भेजा गया है.

किन्नौर में दर्दनाक सड़क हादसे में चार लोगों की मौत

कार में सवार लोगों की पहचान हो गई है. मृतकों की सूची इस तरह है…

हिमेश कुमार (उम्र- 19 वर्ष), पुत्र- नरेश कुमार, निवासी- जानी गांव, डाकघर रामनी तहसील निचार

कृष्णा (उम्र- 42 वर्ष), पत्नी- नरेश कुमार, निवासी- जानी गांव, डाकघर- रामनी तहसील निचार

सुषमा (उम्र- 47 वर्ष), पत्नी- रोशन लाल, निवासी- गांग्रे गांव, तहसील निचार

इंदर लाल (उम्र- 30 वर्ष), पुत्र- हरि लाल, निवासी- जानी गांव, डाकघर- रामनी तहसील निचार

इस हादसे में कार में सवार एक व्यक्ति घायल विद्या कृष्ण (उम्र- 32 वर्ष) पुत्र- हरि लाल, निवासी जानी गांव, डाकघर रामनी तहसील निचार के रूप में हुई है. घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां डॉक्टर उपचार कर रहे हैं.एसपी किन्नौर सुशील कुमार ने दुर्घटना की पुष्टि की है. उन्होंने कहा कि, “दुर्घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई गई है. फिलहाल इस पूरे मामले में पुलिस की टीम आगामी तफ्तीश में जुटी है. हादसे किस वजह से हुआ अभी यह स्पष्ट नहीं हो पाया है.”

राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

राजू गुप्ता मध्य प्रदेश के सीधी जिले के एक सक्रिय और ज़मीनी पत्रकार हैं। वे लंबे समय से स्थानीय मुद्दों, जनसमस्याओं, प्रशासनिक गतिविधियों और सामाजिक सरोकारों पर तथ्यात्मक एवं निष्पक्ष रिपोर्टिंग करते आ रहे हैं।

---Advertisement---
यह भी पढ़ें तेज रफ्तार ऑटो ने बाइक को मारी टक्कर, पुजेरीलाल मिश्रा घायल, कोतवाली पुलिस ने दर्ज किया मामला
तेज रफ्तार ऑटो ने बाइक को मारी टक्कर, पुजेरीलाल मिश्रा घायल, कोतवाली पुलिस ने दर्ज किया मामला

तेज रफ्तार ऑटो ने बाइक को मारी टक्कर, पुजेरीलाल मिश्रा घायल, कोतवाली पुलिस ने...

Share & Earn