---Advertisement---

Rewa-बनारस मार्ग पर दर्दनाक हादसा,ट्रक की टक्कर से ऑटो पलटा, चार महिलाएं घायल, दो रीवा रेफर

राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

By राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

Published on:

---Advertisement---

Rewa-बनारस मार्ग पर दर्दनाक हादसा,ट्रक की टक्कर से ऑटो पलटा, चार महिलाएं घायल, दो रीवा रेफर

Rewa-बनारस मुख्य मार्ग पर मंगलवार देर शाम एक भीषण सड़क हादसा हो गया। देवतालाब की ओर से घर लौट रही महिलाओं से भरे ऑटो को विपरीत दिशा से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ऑटो सड़क पर पलट गया। हादसे में ऑटो सवार चार महिलाएं घायल हो गईं, जिनमें से दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। गंभीर घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद रीवा रेफर किया गया है।

हादसा मऊगंज जिले के पन्नी पथरिया गांव के पास रीवा-बनारस मुख्य मार्ग पर हुआ। जानकारी के अनुसार देवतालाब की तरफ से लौट रहा ऑटो जैसे ही पन्नी पथरिया के समीप पहुंचा, सामने से आ रहे ट्रक ने उसे टक्कर मार दी। टक्कर के बाद ऑटो असंतुलित होकर पलट गया।

ऑटो में सवार चार महिलाएं—फूलवती कोल, राजकली कोल, साधना कोल और प्रभा कोल (सभी वार्ड क्रमांक 12, घुरेहटा निवासी)—हादसे में घायल हो गईं। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास मौजूद ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए घायलों को बाहर निकाला और एंबुलेंस की मदद से सिविल अस्पताल मऊगंज पहुंचाया।

डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद फूलवती कोल और राजकली कोल की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें संजय गांधी अस्पताल, रीवा रेफर कर दिया। शेष दो महिलाओं का इलाज सिविल अस्पताल मऊगंज में जारी है।

फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर ट्रक चालक की तलाश शुरू कर दी है। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।

राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

राजू गुप्ता मध्य प्रदेश के सीधी जिले के एक सक्रिय और ज़मीनी पत्रकार हैं। वे लंबे समय से स्थानीय मुद्दों, जनसमस्याओं, प्रशासनिक गतिविधियों और सामाजिक सरोकारों पर तथ्यात्मक एवं निष्पक्ष रिपोर्टिंग करते आ रहे हैं।

---Advertisement---
यह भी पढ़ें सोनार समाज महा अधिवेशन मिर्जापुर में सम्पन्न, चेतमणि सोनी बने मध्य प्रदेश के सह प्रभारी
सोनार समाज महा अधिवेशन मिर्जापुर में सम्पन्न, चेतमणि सोनी बने मध्य प्रदेश के सह प्रभारी

सोनार समाज महा अधिवेशन मिर्जापुर में सम्पन्न, चेतमणि सोनी बने मध्य प्रदेश के सह...

Share & Earn