---Advertisement---

ट्रक वालों से लेता है 300 रूपये, वसूली का लगा आरोप, वीडियो वायरल

राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

By राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

Published on:

---Advertisement---

पुलिस वाहन डायल-112 क़े चालक का भौकाल

ट्रक वालों से लेता है 300 रूपये, वसूली का लगा आरोप, वीडियो वायरल

रीवा के चाकघाट थाना में पदस्थ डायल-112 वाहन के चालक का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है, जिसमें वह एक भूसा लदी पिकअप चालक से कथित तौर पर 300 रुपये की मांग कर रहा हैं,

वही वीडियो में 112 पुलिस वाहन का चालक यह कहते हुए सुना जा सकता है कि वह “सभी गाड़ियों से 300 रुपये लेता है” और पैसे देने के बाद किसी अन्य पुलिसकर्मी द्वारा गाड़ी न रोके जाने का भौकाल बता रहा है,

इस वीडियो में वाहन चालक अपनी आर्थिक स्थिति का हवाला देते हुए भोजन के लिए पैसे न होने की बात कह रहा , इसके बावजूद डायल-112 चालक द्वारा कथित रूप से 300 रुपये न देने पर 1000 रुपये का चालान करवाने की चेतावनी देता है,

उक्त वाहन चालक यह भी कहता सुनाई दे रहा है कि उसका उसी दिन एक बार चालान कट चुका है और विभिन्न थाना क्षेत्रों में बार-बार रोके जाने से वह परेशान है,

अब वायरल वीडियो में डायल-112 चालक की ओर से अभद्र भाषा का प्रयोग किए जाने के आरोप भी सामने आए हैं, यदि वीडियो की सत्यता प्रमाणित होती है, तो यह मामला पुलिस की छवि और कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े करता है..?

वही स्थानीय नागरिकों और वाहन चालकों में इस घटना को लेकर रोष व्याप्त है तथा लोग रीवा पुलिस अधीक्षक से मामले की निष्पक्ष जांच कर संबंधित कर्मचारी के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं,

जहा अब देखना यह होगा कि वरिष्ठ पुलिस अधिकारी इस वायरल वीडियो को कितनी गंभीरता से लेते हैं और क्या विभागीय स्तर पर कोई ठोस कार्रवाई की जाती है।

राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

राजू गुप्ता मध्य प्रदेश के सीधी जिले के एक सक्रिय और ज़मीनी पत्रकार हैं। वे लंबे समय से स्थानीय मुद्दों, जनसमस्याओं, प्रशासनिक गतिविधियों और सामाजिक सरोकारों पर तथ्यात्मक एवं निष्पक्ष रिपोर्टिंग करते आ रहे हैं।

---Advertisement---
यह भी पढ़ें जज ने थानाप्रभारी से पूछा, 'बिना जांच और कोर्ट की अनुमति के ED-CBI भी दर्ज नहीं करा सकती FIR, तो आपने कैसे दर्ज की'
जज ने थानाप्रभारी से पूछा, 'बिना जांच और कोर्ट की अनुमति के ED-CBI भी दर्ज नहीं करा सकती FIR, तो आपने कैसे दर्ज की'

जज ने थानाप्रभारी से पूछा, 'बिना जांच और कोर्ट की अनुमति के ED-CBI भी...

Share & Earn