---Advertisement---

उल्लास नवभारत साक्षरता कार्यक्रम के तहत विशेष प्रशिक्षण आयोजित, वयस्क शिक्षा अभियान को मिलेगी नई गति

अमित श्रीवास्तव

By अमित श्रीवास्तव

Published on:

---Advertisement---

उल्लास नवभारत साक्षरता कार्यक्रम के तहत विशेष प्रशिक्षण आयोजित, वयस्क शिक्षा अभियान को मिलेगी नई गति

कुसमी। उल्लास नवभारत साक्षरता कार्यक्रम के अंतर्गत विकासखंड कुसमी में वयस्क शिक्षा अभियान को प्रभावी बनाने के उद्देश्य से विशेष प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में सोनगढ़ एवं भुइमाड़ संकुल के समस्त संस्था प्रमुखों, जन शिक्षकों तथा आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने सहभागिता की।

प्रशिक्षण का उद्देश्य 15 वर्ष से अधिक आयु के ऐसे वयस्कों को साक्षर बनाना है, जो किसी कारणवश औपचारिक शिक्षा प्राप्त नहीं कर सके या शिक्षा की आयु पार कर चुके हैं। इसके तहत विकासखंड के प्रत्येक असाक्षर व्यक्ति का सर्वे कर उन्हें नियमित साक्षरता कक्षाओं से जोड़ने की कार्ययोजना तैयार की गई।

प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को मूलभूत साक्षरता एवं संख्यात्मक ज्ञान, पठन-लेखन कौशल के साथ-साथ वित्तीय, कानूनी एवं डिजिटल साक्षरता, आपदा प्रबंधन, व्यावसायिक कौशल, स्वास्थ्य जागरूकता, बच्चों की देखभाल, शिक्षा तथा परिवार कल्याण जैसे महत्वपूर्ण जीवन कौशलों की जानकारी दी गई।

बीआरसी अंगिरा प्रसाद द्विवेदी ने कार्यक्रम के सभी पहलुओं पर विस्तार से जानकारी देते हुए प्रत्येक पात्र व्यक्ति का सर्वे करने, नियमित साक्षरता कक्षाएं संचालित करने तथा उन्हें बुनियादी शिक्षा से जोड़ने के निर्देश दिए। उन्होंने “सामाजिक चेतना केंद्र” एवं “अध्ययन केंद्र” की भूमिका स्पष्ट करते हुए बताया कि इस योजना से जुड़ने वाले इच्छुक शिक्षार्थियों को आगे की पढ़ाई जारी रखने और कक्षा 5वीं की परीक्षा में शामिल होने का अवसर भी मिलेगा। कार्यक्रम में भुइमाड संकुल क्षेत्र के समस्त शिक्षक उपस्थित थे।

कार्यक्रम में वयस्क शिक्षा अभियान को जन-जन तक पहुंचाने, निरक्षरता उन्मूलन तथा व्यापक जनभागीदारी सुनिश्चित करने का संकल्प लिया गया।

---Advertisement---
यह भी पढ़ें सेफ क्लिक 2.0 अभियान के तहत एकलव्य विद्यालय टमसार में चित्रकला प्रतियोगिता व नुक्कड़ नाटक का आयोजन
सेफ क्लिक 2.0 अभियान के तहत एकलव्य विद्यालय टमसार में चित्रकला प्रतियोगिता व नुक्कड़ नाटक का आयोजन

सेफ क्लिक 2.0 अभियान के तहत एकलव्य विद्यालय टमसार में चित्रकला प्रतियोगिता व नुक्कड़...

Share & Earn