---Advertisement---

US-Israel Iran War: जंग में बेकाबू हुआ ईरान,अजरबैजान पर ड्रोन अटैक, पीएम मोदी की मैक्रों से हुई बात

राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

By राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

Published on:

---Advertisement---

US-Israel Iran War: जंग में बेकाबू हुआ ईरान,अजरबैजान पर ड्रोन अटैक, पीएम मोदी की मैक्रों से हुई बात, भारत ने खामेनेई की मौत पर जताया दुख

तेहरान: अमेरिका और इजराइल के द्वारा ईरान पर किये गये हमले आज बृहस्पतिवार को छठे दिन में प्रवेश कर गया. युद्ध को लेकर हालात दिनों दिन बिगड़ते ही जा रहे हैं. वहीं, पश्चिम एशिया के हालात पर पीएम मोदी ने फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों से बातचीत की.

दूसरी तरफ भारत ने 5 दिन के बाद ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत पर दुख जताया. वहीं जंग की बात करें तो ईरान बेकाबू सा हो गया है. वह ताबड़तोड़ हमले किए जा रहा है. खबर है कि, उसने अजरबैजान पर ड्रोन से हमले किए. उसने एक स्कूल और एयरपोर्ट पर निशाना साधा.

अमेरिकी रक्षा मंत्री पीटर हेगसेथ ने घोषणा की कि एक अमेरिकी सबमरीन ने श्रीलंका के पास एक ईरानी फ्रिगेट आईआरआईएस (IRIS) डेना को डुबो दिया. जहाज पर सवार 180 नाविकों में से 32 को बचा लिया गया और 87 की लाशें बरामद की गई जबकि कई अभी भी लापता हैं.

इस बीच बड़ी खबर आई कि अमेरिकी सीनेट ने ईरान के खिलाफ राष्ट्रपति ट्रंप की मिलिट्री कार्रवाई ‘ऑपरेशन एपिक फ्यूरी’ को सीमित करने के मकसद से लाए गए वॉर पावर्स प्रस्ताव को वोट देकर खारिज कर दिया. ईरान की राजधानी में बुधवार को धमाके हुए. इजराइल ने ईरानी लीडरशिप और सिक्योरिटी फोर्स को निशाना बनाया. वहीं ईरान ने इजराइल और पूरे इलाके पर मिसाइल हमलों और ड्रोन हमलों से जवाब दिया.

ईरान के सरकारी टेलीविजन के मुताबिक तेहरान में धमाके सुबह-सुबह हुए. इजराइल की मिलिट्री ने कहा कि इजराइल को निशाना बनाने वाली ईरानी मिसाइलों को रोकने के लिए उसके एयर डिफेंस को एक्टिवेट कर दिया गया था और यरुशलम के आसपास धमाकों की आवाज सुनी गई. होर्मुज स्ट्रेट से टैंकर मूवमेंट पर ईरान के कड़े कंट्रोल के साथ ब्रेंट क्रूड की कीमतें 82 यूएसडी प्रति बैरल से ज्यादा हो गई, जो लड़ाई शुरू होने के बाद से 13फीसदी से ज्यादा और जुलाई 2024 के बाद सबसे अधिक कीमत है.

तेल की कीमतों में तेजी से दुनिया की इकॉनमी पर असर पड़ने और कॉर्पोरेट प्रॉफिट कम होने की चिंताओं के कारण ग्लोबल स्टॉक मार्केट में भारी गिरावट आई. इसके साथ ही सऊदी अरब में अमेरिकी एम्बेसी और यूनाइटेड अरब अमीरात में अमेरिकी कॉन्सुलेट पर मंगलवार को ड्रोन हमले हुए और अमेरिकी विदेश मंत्रालय ने बुधवार को कहा कि उसने नॉन-इमरजेंसी सरकारी कर्मचारियों को राजधानी खाली करने की इजाजत दे दी है.

अमेरिकी सेंट्रल कमांड के हेड, अमेरिकी नेवी एडमिरल ब्रैड कूपर ने कहा कि ईरान ने अब तक 500 से ज्यादा बैलिस्टिक मिसाइलें और 2,000 ड्रोन लॉन्च किए.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप युद्ध खींचने के संकेत पहले ही दे दिया है. इस दौरान ईरान में करीब 1040 लोग मारे गए हैं. इनमें कुछ ऐसे भी हैं जिनके बारे में ट्रंप ने कहा था कि वे देश के भविष्य के नेता हो सकते हैं. इजराइल ने बुधवार को कहा कि वह तेहरान में ईरानी सुरक्षा बलों को निशाना बनाकर कई हमले कर रहा है.

राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

राजू गुप्ता मध्य प्रदेश के सीधी जिले के एक सक्रिय और ज़मीनी पत्रकार हैं। वे लंबे समय से स्थानीय मुद्दों, जनसमस्याओं, प्रशासनिक गतिविधियों और सामाजिक सरोकारों पर तथ्यात्मक एवं निष्पक्ष रिपोर्टिंग करते आ रहे हैं।

---Advertisement---
यह भी पढ़ें असम में वायु सेना का Su-30 MKI फाइटर जेट क्रैश, दोनों पायलटों की मौत
असम में वायु सेना का Su-30 MKI फाइटर जेट क्रैश, दोनों पायलटों की मौत

असम में वायु सेना का Su-30 MKI फाइटर जेट क्रैश, दोनों पायलटों की मौत...

Share & Earn