विक्रेता डकार गया हितग्राहियों का खाद्यान्न शिकायत पर हुई जांच
शिकायत सही पाई गई, विक्रेता पर होगी कार्यवाही –जांच अधिकारी
संजय सिंह मझौली
तहसील मझौली अंतर्गत सेवा सहकारी समिति डांगा के शासकीय उचित मूल्य दुकान देवरी में विक्रेता सुरेश शुक्ल द्वारा कार्डधारियों का खाद्यान्न डकार जाने को लेकर हुई शिकायत पर 3 अप्रैल शुक्रवार को कनिष्ठ खाद्य आपूर्ति अधिकारी अभिषेक सनोडिया द्वारा समिति डांगा के प्रबंधक राघवेंद्र पांडेय एवं कार्ड धारियों के समक्ष जांच की गई जिसमें शिकायत सही पाई गई।
जांच अधिकारी को ग्रामीणों ने बताया कि विक्रेता द्वारा कार्डधारियों के घर में जाकर मशीन में अंगूठा लगवा कर खाद्यान्न खुद आहरण कर लिया जाता है और कार्डधारियों को अगले मांह एक मुश्त मिल जाएगा ऐसा झांसा देकर धोखाधड़ी की जा रही है।किसी के दो मांह का तो किसी का तीन माह का किसी का चार माह का खाद्यान्न नहीं मिला है।
जबकि दुकान में खाद्य भंडारण की जांच की गई तो नाम मात्र का चावल, गेहूं,शक्कर एवं नमक पाया गया जिससे सिद्ध होता है कि कार्डधारियों का खाद्यान्न में खयानत हुई है।वहीं जांच अधिकारी ने कहा कि जांच के प्रथम दृष्टया विक्रेता दोषी है जिसे तत्काल यहां से हटाया जाएगा और जांच प्रतिवेदन वरिष्ठ कार्यालय को दिया जाएगा।खाद्यान्न की वसूली विक्रेता से की जाएगी।
इनका कहना
आज शासकीय उचित मूल्य की दुकान देवरी में खाद्यान्न वितरण को लेकर हुई शिकायत पर जांच की गई है जिसमें प्रथम दृष्टया विक्रेता दोषी है कार्ड धारियों के बयान के अनुसार उनके घरों में जाकर अंगूठा लगवा लेता है लेकिन खाद्यान्न नहीं देता है
खाद्यान्न की वसूली विक्रेता से की जाएगी यहां विक्रेता को हटाकर दूसरे विक्रेता को तीन दिन के अंदर जिम्मेदारी दी जाएगी।
अभिषेक सनोडिया कनिष्ठ खाद्य आपूर्ति अधिकारी मझौली

