Viral video: सोसल मीडिया इंफ़्लूएसर का वीडियो हो रहा वायरल,विधायक रीती पाठक पर कसा तंज, कहां नई होकर क्यों चुप हो आप
Viral video : सीधी जिले की फेमस सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर लीला साहू का एक वीडियो सोशल मीडिया में खूब वायरल हो रहा है। जहां उन्होंने रीवा जिले के गूढ में हुई रेप की घटना के विरोध में यह वीडियो बनाया है। उन्होंने कहा है कि एक महिला के साथ उसके पति के सामने ही पांच लोगों ने मिलकर रेप किया और उसका वीडियो बनाया, जो घोर अपमानजनक है और निंदनीय है।
Viral video : उन्होंने विंध्य क्षेत्र के अंतर्गत सीधी की रहने वाली सीधी विधायक रीति पाठक पर तंज करते हुए कहा है कि आप नारी हैं पर फिर भी उनके पक्ष में नहीं बोल रहे हैं। आपको बोलना चाहिए और इसका विरोध करना चाहिए साथ ही साथ ऐसे लोगों के ऊपर कड़ी कार्यवाही भी करवानी चाहिए। लेकिन आप चुप हैं आप कुछ भी नहीं बोल रही हैं।
जैसे ही यह वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हुआ पूरे क्षेत्र मे इसे खूब शेयर किया जा रहा है। जहां लोग अलग-अलग तरीकों से इस पर प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं। ज्यादा से ज्यादा लोग लीला साहू के दिए गए वीडियो में उनकी तारीफ भी करते हुए देखे जा रहे हैं।
सोशल मीडिया में कविता के जरिए यह बातें उन्होंने कही –
मिली आजादी सैंतालिस मां पर आजादी मिली नहीं।
कान खोल के सुनले सब केउ नारी कबहुं बची नहीं।
नारी के कोख से बेटा जन्मे का बेटा के फर्ज नहीं।
नारी के सम्मान करा तूं का माता के कर्ज नहीं।
करी निवेदन हम सब से नारी के सम्मान करा।
नारी से जन्मे ह तू न इनकर अपमान करा।
सुना प्रशासन हमरो बात तूहूं अइसन काम करा।
जेनारी के अपमान करै सीधे उनका जेल धरा।
सीता नारी दुर्गा नारी धरती नारि कहउती हां।
रीती दीदी नारी आहीं काहे चुप ऊं बैठी हां।
हमारे सीधी विधानसभा की विधायक रीति पाठक दीदी एक नारी हैं महिलाओं बेटियों के साथ हो रहे अत्याचार का विरोध उनको भी करना चाहिए