---Advertisement---

वनांचल सेवा संस्थान एवं गोंडवाना जनकल्याण महासंघ के तत्वधान में आयोजित हुआ कार्यक्रम

राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

By राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

Published on:

---Advertisement---

मझौली में आयोजित हुआ “अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस” समारोह

वनांचल सेवा संस्थान एवं गोंडवाना जनकल्याण महासंघ के तत्वधान में आयोजित हुआ कार्यक्रम

संजय सिंह मझौली

जिले के नगर परिषद मझौली स्थित वार्ड नं 06 वनांचल सेवा संस्थान के कार्यालय में 8 मार्च ,”अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस” के उपलक्ष्य में सामाजिक संगठन वनांचल सेवा संस्थान एवं गोंडवाना जन कल्याण महासंघ के संयुक्त तत्वाधान में एवं सरोज सिंह अध्यक्ष एकता परिषद जिला सीधी व सचिव वनांचल सेवा संस्थान के संयोजन में समारोह पूर्वक कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें कार्यक्रम की मुख्य अतिथि उमा सिंह जनपद सदस्य पाण्ड एवं अध्यक्षता सामाजिक कार्यकर्ता धर्मराज सिंह द्वारा की गई। वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में गोंडवाना गणतंत्र पार्टी जिला सीधी के अध्यक्ष लालदेव सिंह कुशराम,महाबलेश्वर सिंह अध्यक्ष गोंडवाना जन कल्याण महासंघ मध्य प्रदेश,ललित श्रीवास्तव सामाजिक कार्यकर्ता,सुभाष सिंह अध्यक्ष वनांचल सेवा संस्थान, शांती कोरी जनपद सदस्य जोबा मौजूद रहे।

कार्यक्रम में वक्ताओं द्वारा जहां महिला दिवस के उद्देश्य, महिलाओं को आदर्श समाज की रचना में मुख्य भूमिका अदा करने,उनके सामाजिक,आर्थिक, राजनीतिक एवं शैक्षणिक विकास के बारे में विस्तार से बताया गया।

IMG 20260308 WA0030 News E 7 Live

वहीं रामवती सिंह शिक्षिका शासकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय रौहाल ने जागरूकता गीत एवं अपने संबोधन में महिलाओं की वर्तमान स्थिति एवं सामाजिक सोच पर विस्तार से बताया। ललित श्रीवास्तव ने कहा कि महिलाओं को कानूनी तौर पर हर क्षेत्र में उन्हें बराबरी का दर्जा दिया गया है।

लेकिन जरूरत है सामाजिक सोच और जागरूकता की साथ ही अधिकार के साथ-साथ कर्तव्य का भी ज्ञान होना चाहिए तभी महिला दिवस का वास्तविक उद्देश्य पूर्ण होगा।महाबलेश्वर सिंह ओलको ने कहा कि सामाजिक नेटवर्क के माध्यम से समाज में ऐसा कार्य किया जाय जो समाज के लिए उदाहरण बन जाए वहीं बताया कि गोंडवाना जनकल्याण महासंघ कुसमी ब्लॉक में अच्छा कार्य कर रहा है जिसमें संगठन के सदस्य प्रतिदिन एक मुट्ठी चावल एवं 5 रु का बचत करते हैं जिससे 5 लाख का कोष इकट्ठा हो गया है।

IMG 20260308 WA0031 News E 7 Live

जिसे जरूरतमंदों को उधारी के तौर पर दिया जाता है वहीं संगठन की घोषणा है कि कक्षा 10 वीं व 12वीं में जिले का कोई भी छात्र अथवा छात्रा मेरिट सूची में टॉप टेन में अपना स्थान बनाते हैं तो उन्हें आगे की पढ़ाई की जिम्मेदारी संगठन द्वारा ली जाएगी।

कार्यक्रम में स्वसहायता समूह की महिला सुमन गिरि के द्वारा जागरूकता गीत प्रस्तुत किया गया।कार्यक्रम का संचालन सरोज सिंह के द्वारा किया गया।

राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

राजू गुप्ता मध्य प्रदेश के सीधी जिले के एक सक्रिय और ज़मीनी पत्रकार हैं। वे लंबे समय से स्थानीय मुद्दों, जनसमस्याओं, प्रशासनिक गतिविधियों और सामाजिक सरोकारों पर तथ्यात्मक एवं निष्पक्ष रिपोर्टिंग करते आ रहे हैं।

---Advertisement---
यह भी पढ़ें न्यूज़ E7 LIVE की खबर का असर, कुछ ही घंटों में हरकत में आया सिस्टम, जांच के दिए आदेश
न्यूज़ E7 LIVE की खबर का असर, कुछ ही घंटों में हरकत में आया सिस्टम, जांच के दिए आदेश

न्यूज़ E7 LIVE की खबर का असर, कुछ ही घंटों में हरकत में आया...

Share & Earn