---Advertisement---

Yoga day:सीधी में विश्व योग दिवस पर स्वैच्छिक संगठनों ने कराया सामूहिक योगाभ्यास

Manoj Shukla

By Manoj Shukla

Published on:

---Advertisement---

Yoga day : स्वास्थ्य की ओर एक कदम: सीधी में विश्व योग दिवस पर स्वैच्छिक संगठनों ने कराया सामूहिक योगाभ्यास, 25 से अधिक लोगों ने लिया भाग

Yoga day : विश्व योग दिवस के अवसर पर मध्यप्रदेश शासन एवं जन अभियान परिषद् सीधी के निर्देशन में सत्य सरोवर समाज सेवा संस्थान द्वारा प्रियदर्शनी नगर हाउसिंग बोर्ड में एक विशेष योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य लोगों को योग के माध्यम से शारीरिक, मानसिक एवं आत्मिक स्वास्थ्य की ओर प्रेरित करना रहा।

 

सुबह के समय एक घंटे तक चले इस योग सत्र में योग अभ्यास का नेतृत्व अवैद्यनाथ त्रिपाठी और नैन्सी मिश्रा ने किया। कार्यक्रम के अंतिम चरण में 15 मिनट का विशेष ध्यान अभ्यास रजनीश द्विवेदी द्वारा कराया गया, जिसने प्रतिभागियों को मानसिक शांति और आंतरिक ऊर्जा से जोड़ने का अवसर दिया।

 

योग सत्र में प्राची द्विवेदी ने सभी उपस्थित लोगों को योग और ध्यान के लाभों पर विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि कैसे निरंतर योग अभ्यास से व्यक्ति तन, मन और आत्मा के संतुलन को प्राप्त कर सकता है। आयोजन समिति ने यह भी घोषणा की कि अब से हर दिन 1 घंटे का योग अभ्यास निशुल्क कराया जाएगा, जिससे समाज के हर वर्ग के लोग लाभान्वित हो सकें।

 

कार्यक्रम में नागेंद्र द्विवेदी, हरी त्रिपाठी, रुचि द्विवेदी, निशा द्विवेदी, शशि मिश्रा, किशन मिश्रा, सीमा शुक्ला सहित कुल 25 से अधिक लोगों ने सक्रिय सहभागिता की। अंत में पायल तिवारी ने सभी प्रतिभागियों और सहयोगकर्ताओं का आभार व्यक्त किया,

Manoj Shukla

Manoj Shukla

मै मनोज कुमार शुक्ला 9 सालों से लगातार पत्रकारिता मे सक्रिय हूं, समय पर और सटीक जानकारी उपलब्ध कराना ही मेरी पहली प्राथमिकता है।

---Advertisement---
यह भी पढ़ें खाली सिलेंडर लेकर कलेक्टर बंगले पहुँची भीड़, एसडीएम राकेश शुक्ला भड़के और कहा “आप लोग यहां क्यों आए हैं, क्या यहां गैस मिलेगी?”
खाली सिलेंडर लेकर कलेक्टर बंगले पहुँची भीड़, एसडीएम राकेश शुक्ला भड़के और कहा “आप लोग यहां क्यों आए हैं, क्या यहां गैस मिलेगी?”

₹903 की रसोई गैस के लिए सड़कों पर उतरे लोग,खाली सिलेंडर लेकर कलेक्टर बंगले...

Share & Earn