---Advertisement---

car on railway track:महिला ने रेलवे ट्रैक पर दौड़ाई कार, बेंगलुरु-हैदराबाद ट्रेन रुकी, वीडियो वायरल

Manoj Shukla

By Manoj Shukla

Updated on:

---Advertisement---

car on railway track : हैदराबाद में सनसनीखेज घटना,
महिला ने रेलवे ट्रैक पर दौड़ाई कार, बेंगलुरु-हैदराबाद ट्रेन रुकी, वीडियो वायरल

car on railway track : तेलंगाना के रंगारेड्डी जिले के शंकरपल्ली के पास गुरुवार सुबह एक चौंकाने वाली घटना ने सभी को हैरान कर दिया। एक 34 वर्षीय महिला ने अपनी किआ सोनेट कार को रेलवे ट्रैक पर सड़क की तरह दौड़ा दिया, जिससे रेलवे सेवाएं ठप हो गईं और बेंगलुरु-हैदराबाद मार्ग पर ट्रेनों को बीच रास्ते में रोकना पड़ा। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें महिला बेखौफ होकर रेलवे ट्रैक पर कार चलाती दिख रही है।

सोशल मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, महिला ने शंकरपल्ली-नागुलापल्ली के बीच एक लेवल क्रॉसिंग गेट से रेलवे ट्रैक पर प्रवेश किया और लगभग 7-8 किलोमीटर तक कार दौड़ाई। रेलवे कर्मचारियों ने उसे रोकने की कोशिश की, लेकिन वह तेज गति से आगे बढ़ती रही। कुछ सूत्रों का दावा है कि महिला नशे में थी और मानसिक रूप से अस्थिर थी। वह लखनऊ की रहने वाली है और हाल ही में उसने अपनी आईटी नौकरी छोड़ी थी। घटना से पहले वह नरसिंगी पुलिस स्टेशन गई थी, जहां उसने अपनी शिकायत दर्ज कराने के बाद अचानक वहां से चली गई।

इस घटना के कारण रेलवे सेवाएं करीब 45 मिनट तक बाधित रहीं, और 10-15 ट्रेनों को डायवर्ट करना पड़ा। रेलवे कर्मचारियों ने अंततः महिला को शंकरपल्ली के पास पकड़ा, जहां उसकी कार ट्रैक स्विचिंग पॉइंट पर फंस गई थी। महिला ने मास्क पहना हुआ था और उसने लोहे की रॉड से कर्मचारियों पर पथराव भी किया। बाद में उसे रेलवे प्रोटेक्शन फोर्स (RPF) को सौंप दिया गया, और पुलिस ने उसे सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया। उसे चेवेल्ला सरकारी अस्पताल में मेडिकल जांच के लिए भेजा गया।

Manoj Shukla

Manoj Shukla

मै मनोज कुमार शुक्ला 9 सालों से लगातार पत्रकारिता मे सक्रिय हूं, समय पर और सटीक जानकारी उपलब्ध कराना ही मेरी पहली प्राथमिकता है।

---Advertisement---
यह भी पढ़ें बंगाल में राष्ट्रपति के अपमान पर दिल्ली में हलचल तेज, राज्य सरकार से आज शाम पांच बजे तक मांगी रिपोर्ट
बंगाल में राष्ट्रपति के अपमान पर दिल्ली में हलचल तेज, राज्य सरकार से आज शाम पांच बजे तक मांगी रिपोर्ट

बंगाल में राष्ट्रपति के अपमान पर दिल्ली में हलचल तेज, राज्य सरकार से आज...

Share & Earn