कोबरा और नेवले की लड़ाई देखकर हो जाएंगे आप हैरान

June 27, 2024, 6:49 AM
2 Mins Read
5 Views
20240627 121638 News E 7 Live

snake and mongoose fight:सांप-नेवले की लड़ाई में घायल हुआ सांप, एक आँख गवाईं, घायल भी हुआ, किया गया रेस्क्यू, उपचार के बाद छोड़ा जाएगा जंगल

snake and mongoose fight: एमपी के शिवपुरी जिले की नरवर तहसील की नहर किनारे सांप-नेवले की लड़ाई देखने मिली, इस लड़ाई में सांप बुरीतरह से घायल हो गया था। सांप और नेवले के बीच झगडे की सूचना सर्प मित्र को दी गई थी। सर्प मित्र ने मौके पर पहुंचकर आपस ने लड़ते सांप और नेवेले को अलग किया। बता दें कि जब भी सांप और नेवले के बीच लड़ाई होती है। यह लड़ाई तब तक चलती है जब तक सांप की इस लड़ाई में मौत न हो जाए।

जानकारी के मुताबिक़ नरवर के पोहा तिराहे के पास नहर किनारे बीते रोज कुछ ग्रामीणों ने सांप और नेवले को आपस में झगड़ता हुआ देखा था। इस झगडे में दोनों एक दूसरे के जान के दुश्मन बने हुए थे। दोनों के बीच चल रहे युद्ध की सूचना सर्प मित्र को दी गई थी।

snake and mongoose fight: सूचना के बाद मौके पर पहुंचे सर्प मित्र सलमान पठान ने लड़ते सांप और नेवले को अलग किया। सर्प मित्र ने बताया कि सांप नेवेले के बीच हुए झगड़े में सांप की एक आंख फूट गई है साथ ही उसके मुंह पर गंभीर घाव हुए हैं। सांप को वह अपने साथ लेजाकर पहले उसका कुछ दिनों तक उपचार करेंगे। इसके वाद उसे सुरक्षित जंगल में छोड़ दिया जाएगा।

सर्प मित्र ने बताया कि सांप और नेवले की लड़ाई में नेवला ही जीतता है। अगर दोनों के बीच लड़ाई को नहीं रुकवाया जाय तो सांप की इस लड़ाई में जान चली जाती है। इसकी बजह है कि नेवेले के नुकीले दांत और पंजे होते हैं। जिससे वह लगातार सांप पर वार करता रहता है और सांप के इतने बड़े दांत नहीं होते होते हैं और न ही पैर होते हैं। जिससे वह ना ही हमला कर पाता और न ही भाग पाता है।

इसे भी पढ़े :-SDM team attacked:रेत को पकड़ने गई टीम के ऊपर कर दिया हमला

यूट्यूब चैनल मे खबरों को पाने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें :- https://youtube.com/@e7live?si=_ra1dL4uV3BwVgYb

Exit mobile version