---Advertisement---

घुनघुटी में पुष्पा स्टाइल धान चोरी का प्लान फेल, पुलिस की चालाकी से 20 बोरी के साथ दो आरोपी दबोचे गए

Tapas Gupta

By Tapas Gupta

Published on:

---Advertisement---

घुनघुटी में पुष्पा स्टाइल धान चोरी का प्लान फेल, पुलिस की चालाकी से 20 बोरी के साथ दो आरोपी दबोचे गए

उमरिया तपस गुप्ता 

जिले के पाली थाना अंतर्गत घुनघुटी चौकी क्षेत्र में धान चोरी की एक ऐसी कहानी सामने आई है, जो फिल्म पुष्पा की याद दिला देती है। फर्क सिर्फ इतना है कि यहां पुष्पा झुकेगा नहीं वाला डायलॉग नहीं चला, बल्कि पुलिस के सामने चोरों की सारी हेकड़ी निकल गई।

 

मामला धान खरीदी केंद्र से जुड़ा है, जहां से चोरों ने रात के अंधेरे में 20 बोरी धान चोरी करने की योजना बनाई। ठीक वैसे ही जैसे फिल्म में लाल चंदन की तस्करी बड़े कॉन्फिडेंस के साथ की जाती है, उसी अंदाज में आरोपी मारुति स्विफ्ट कार में धान भरकर निकल पड़े। उन्हें भरोसा था कि कोई पीछा नहीं करेगा, लेकिन यहीं उनकी कहानी में ट्विस्ट आ गया।

 

घुनघुटी चौकी प्रभारी शिवपाल सिंह तोमर ने सूचना मिलते ही मोर्चा संभाल लिया। उनकी भूमिका सिर्फ औपचारिक नहीं रही, बल्कि इस कार्रवाई में उनका वजन साफ नजर आया। रणनीति, सतर्कता और त्वरित निर्णय ने पूरी कार्रवाई को दिशा दी। पुलिस टीम ने कार का पीछा शुरू किया और करीब 10 किलोमीटर तक लगातार पीछा करने के बाद दोनों आरोपियों को धर दबोचा।

 

इस रोमांचक पीछा अभियान में एएसआई शैलेंद्र चतुर्वेदी, प्रधान आरक्षक जयभान सिंह और आरक्षक अजय जाटव की अहम भूमिका रही। टीमवर्क ऐसा रहा कि फिल्मी सीन भी फीके पड़ जाएं। आखिरकार चोरों की कार रोकी गई और उसमें से चोरी की गई 20 बोरी धान बरामद की गई।

 

पकड़े गए आरोपियों की पहचान आलम खान पिता अचर खान निवासी बरबसपुर वार्ड नंबर 10 और सुमित प्रजापति पिता छत्रपति प्रजापति निवासी वार्ड नंबर 10 तलैया ओला, बरबसपुर मानपुर के रूप में हुई है। पूछताछ में दोनों के हौसले टूटे नजर आए।

Tapas Gupta

Tapas Gupta

मै तपस गुप्ता 9 सालों से लगातार पत्रकारिता मे सक्रिय हूं, समय पर और सटीक जानकारी उपलब्ध कराना ही मेरी पहली प्राथमिकता है। मो-7999276090

---Advertisement---
यह भी पढ़ें कोर्ट के सामने बवाल, खाकी पर हाथ, वीडियो वायरल होते ही एक्शन
कोर्ट के सामने बवाल, खाकी पर हाथ, वीडियो वायरल होते ही एक्शन

कोर्ट के सामने बवाल, खाकी पर हाथ, वीडियो वायरल होते ही एक्शन उमरिया तपस...

Share & Earn