छत पर खंभा, ऊपर 11 हजार वोल्ट की लाइन

छत पर खंभा, ऊपर 11 हजार वोल्ट की लाइन! 

ये बिजली का खंभा है या छत का नया ‘पिलर’?

शहडोल जिले के पपौन्ध क्षेत्र की ग्राम पंचायत सकंदी के साकेत मोहल्ले में बिजली कंपनी का हैरान करने वाला कारनामा सामने आया है।

ग्रामीण के घर की पक्की छत के बीचों-बीच बिजली का खंभा लगा दिया गया और गजब तो तब हो गया, जब इसी खंभे के ऊपर से 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन लाइन भी निकाल दी गई।

अब सवाल ये है कि सुरक्षा नियम गए कहां?

घर की छत पर खंभा और सिर के ऊपर हाईटेंशन लाइन—आखिर ये व्यवस्था है या किसी बड़े हादसे का इंतजार?

मामला सामने आने के बाद बिजली कंपनी की कार्यप्रणाली और सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं।

Leave a Comment