---Advertisement---

Mp news:15 साल की लड़की को शादी का झांसा दिया फिर रेप कर उसे ट्रेन में छोड़ा

Manoj Shukla

By Manoj Shukla

Published on:

---Advertisement---

Mp news : शादी का झांसा, फिर ज़हर देकर ट्रेन में छोड़ा,इलाज के दौरान नाबालिग ने तोड़ा दम

पुणे की 15 वर्षीय लड़की के साथ दरिंदगी, परिजनों ने युवक पर हत्या का लगाया आरोप

 

जबलपुर,

Mp news : पुणे की रहने वाली 15 वर्षीय नाबालिग लड़की की जबलपुर के मेडिकल कॉलेज अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। लड़की 13 जून को ट्रेन में बेहोशी की हालत में मिली थी। रेलवे कर्मचारियों ने उसे जबलपुर रेलवे स्टेशन पर उतारकर इलाज के लिए भर्ती कराया था, लेकिन तीन दिन तक ज़िंदगी और मौत से जूझने के बाद उसने दम तोड़ दिया।

 

मिली जानकारी के अनुसार मृतका पुणे के बंड गार्डन थाना क्षेत्र की निवासी थी। परिजनों का आरोप है कि 26 मई को करन सिंह नामक युवक उसे शादी का झांसा देकर घर से भगा ले गया। करन ने नाबालिग के साथ मारपीट की और फिर उसे जहरीला पदार्थ खिलाकर ट्रेन में अकेला छोड़ दिया। लड़की जब 13 जून को ट्रेन में बर्थ पर बेहोश मिली, तो टीटी की सूचना पर जीआरपी ने तुरंत कार्रवाई की और उसे पहले विक्टोरिया अस्पताल फिर मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया।

 

पुलिस ने इस पूरे मामले में करन सिंह को मुख्य आरोपी मानते हुए जांच शुरू कर दी है। मृतका की मौसी ने भावुक होकर बताया कि लड़की सीधे-सादी थी और करन ने उसे बहलाकर फंसाया। उन्होंने करन पर हत्या की साजिश रचने का आरोप लगाया है।

 

थाना प्रभारी बलराम यादव (जीआरपी, जबलपुर) ने बताया कि लड़की की पहचान होते ही पुणे पुलिस को सूचना दी गई थी। मामले की जांच पुणे और जबलपुर पुलिस की संयुक्त टीम कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और फोरेंसिक जांच के बाद सच्चाई सामने आएगी।

Manoj Shukla

Manoj Shukla

मै मनोज कुमार शुक्ला 9 सालों से लगातार पत्रकारिता मे सक्रिय हूं, समय पर और सटीक जानकारी उपलब्ध कराना ही मेरी पहली प्राथमिकता है।

---Advertisement---
यह भी पढ़ें भाजपा से निर्दलीय, फिर आप और अब कांग्रेस… ऊषा कोल की नई राजनीतिक पारी, उमंग सिंगार की मौजूदगी में ली सदस्यता
भाजपा से निर्दलीय, फिर आप और अब कांग्रेस… ऊषा कोल की नई राजनीतिक पारी, उमंग सिंगार की मौजूदगी में ली सदस्यता

भाजपा से निर्दलीय, फिर आप और अब कांग्रेस… ऊषा कोल की नई राजनीतिक पारी,...

Share & Earn