उपखंड कार्यालय कुसमी में एसडीएम सागर दिलीप जैन ने किया ध्वजारोहण
कुसमी। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शनिवार को उपखंड कार्यालय कुसमी में एसडीएम सागर दिलीप जैन ने ध्वजारोहण किया। इस दौरान तहसीलदार नारायण सिंह, नायब तहसीलदार पोड़ी, राजस्व निरीक्षक (आरआई), पटवारी सहित तहसील एवं उपखंड कार्यालय का समस्त स्टाफ मौजूद रहा।
ध्वजारोहण के बाद एसडीएम सागर जैन ने उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को स्वतंत्रता दिवस के महत्व की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे के सम्मान, उसके नियमों एवं गरिमा बनाए रखने के संबंध में भी जानकारी साझा की।
कार्यक्रम के दौरान अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने राष्ट्र के प्रति समर्पण और जिम्मेदारियों का निर्वहन करने का संकल्प लिया। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर कार्यालय परिसर देशभक्ति के माहौल से सराबोर नजर आया।