बारिश से कहीं पुल तो कहीं चेकडैम टूटे,कई ग्रामो का आवागवन हुआ बाधित

बारिश से कहीं पुल तो कहीं चेकडैम टूटे,कई ग्रामो का आवागवन हुआ बाधित

विभागों की कार्यप्रणाली की खुली पोल

*संजय सिंह मझौली*

              विकासखण्ड अन्तर्गत हुई बारिस से जहां कई ग्रामो में बनाई गई नवनिर्मित पुल टूट गई तो कई जगह बने चेक डैम के टूटने की वीडियो व फोटो सोसल मीडिया में वायरल कर लोग विभागों पर चुटकियां ले रहे हैं कई तो क्षेत्रिय विधायक तक को इसका जिम्मेवार मान कर उन्हें ट्रोल कर रहे हैं जबकि इसके असली जिम्मेवार निर्माण एजेंसी व तकनीकी स्वीकृत देने वाले हैं।

ताजा मामला ग्राम पंचायत बोदारी टोला के ग्राम सेमरिहा,ग्राम पंचायत ठोंगा व डॉगा का सामने आया है जहां सेमरिहा व डॉगा में नव निर्मित पुल के कॉटन वाल की मिट्टी बहने से लोंगो का आवा गवन बाधित हुआ वहीं ठोंगा में चेक डैम में मजबूत कॉटन वाल नही होने के कारण दोनों तरफ की मिट्टी बहने से उसका पूरा अस्तित्व खत्म हो गया व लाखों रूपये की सरकारी राशि पानी में बह गई।

*तकनीकी जिम्मेंवारों की लापरवाही हुई उजागर*

            जिस तरह अल्प बरसात में ही चंद माह पहले बने डैम व पुलिया अस्तित्व विहीन हो रहे हैं उससे सहज ही अंदाजा लगाया जा सकता है तकनीकी जिम्मेवार बिना स्थल निरीक्षण किए ही पैसों की खनक पर बंद कमरे से ही कार्यों को मंजूरी देकर कोरम पूर्ति कर लेते हैं जिसके चलते लाखो रूपये के बने पुल व डैम अब बहने के कगार पर हैं।

*सरिता सिंह एस डी ओ आर ई एस*

              डॉगा में बनी पुल पर दोनों तरफ पी सी सी होना है मिट्टी बही है उसकी पिचिंग हो गई है ठोंगा में डैम व सेमरिहा के बारे में जानकारी नही है उसे दिखवाती हूँ।

Leave a Comment