गांजर से गोलीपहरी के बीच पुल क्षतिग्रस्त, आवागमन प्रभावित।

गांजर से गोलीपहरी के बीच पुल क्षतिग्रस्त, आवागमन प्रभावित।

सीधी जिले की कुसमी जनपद पंचायत अंतर्गत ग्राम पंचायत गांजर से गोलीपहरी के बीच स्थित पुल क्षतिग्रस्त हो गया है, जिससे क्षेत्र के लोगों का आवागमन प्रभावित हो रहा है।

बताया जा रहा है कि पुल के एक छोर पर लगातार पानी के बहाव के कारण सड़क की मिट्टी बह गई है, जिससे वहां बड़ा गड्ढा बन गया है। पुल के क्षतिग्रस्त होने से ग्रामीणों सहित स्कूल जाने वाले छात्र-छात्राओं, बच्चों की स्कूल बस, एम्बुलेंस तथा अन्य फोर व्हीलर और टू व्हीलर वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

ग्रामीणों ने शासन-प्रशासन का ध्यान इस गंभीर समस्या की ओर आकर्षित करते हुए क्षतिग्रस्त पुल और सड़क की जल्द मरम्मत कराए जाने की मांग की है, ताकि किसी भी संभावित दुर्घटना को रोका जा सके और आवागमन सुचारु रूप से शुरू हो सके।

Leave a Comment