अमिलिया–हनुमना मार्ग पर मंडरा रहा हादसे का खतरा, मूड़ा पहाड़ में सड़क का बड़ा हिस्सा क्षतिग्रस्त

अमिलिया–हनुमना मार्ग पर मंडरा रहा हादसे का खतरा, मूड़ा पहाड़ में सड़क का बड़ा हिस्सा क्षतिग्रस्त

सीधी जिले के अमिलिया थाना क्षेत्र अंतर्गत कैमोर घाट के मूड़ा पहाड़ पर लगातार हो रही बारिश ने अमिलिया–हनुमना मार्ग की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। मूड़ा स्थित मंदिर से करीब 100 मीटर पहले सड़क का एक बड़ा हिस्सा क्षतिग्रस्त हो चुका है। सड़क के एक हिस्से को राहगीरों ने छोटे-छोटे पत्थर लगाकर अस्थायी रूप से बंद कर दिया है, लेकिन यह व्यवस्था किसी बड़े हादसे को रोकने के लिए पर्याप्त नहीं है।

खास चिंता की बात यह है कि क्षतिग्रस्त सड़क के समीप ही अंधा मोड़ भी मौजूद है। रात के अंधेरे में तेज रफ्तार से आने वाले वाहन चालकों को सड़क की वास्तविक स्थिति का समय रहते अंदाजा नहीं लग पाता। ऐसे में किसी भी समय गंभीर दुर्घटना की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता।

स्थानीय परिस्थितियों को देखते हुए प्रशासन एवं संबंधित विभाग को तत्काल मौके का निरीक्षण कर बैरिकेड्स, चेतावनी संकेतक एवं पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करनी चाहिए। साथ ही क्षतिग्रस्त हिस्से की शीघ्र मरम्मत कर मार्ग को सुरक्षित बनाया जाना आवश्यक है।

जनहित में प्रशासन से मांग है कि किसी अप्रिय घटना के घटित होने का इंतजार न करते हुए तत्काल संज्ञान लिया जाए।

संदेश जनहित में जारी।

आपके क्षेत्र में भी ऐसी सड़क समस्या है? नीचे कमेंट करके प्रशासन तक अपनी आवाज जरूर पहुंचाएं।

Leave a Comment