लवकुशनगर में अनोखा जन्म,चार हाथ और चार पैरों वाले नवजात को देखने उमड़ी भीड़
छतरपुर/लवकुशनगर। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लवकुशनगर में एक महिला ने ऐसे नवजात को जन्म दिया, जिसके चार हाथ और चार पैर हैं। जन्म की खबर फैलते ही नवजात को देखने के लिए अस्पताल में लोगों की भीड़ जुट गई।
डॉक्टरों के अनुसार, गर्भावस्था के दौरान दो भ्रूण विकसित हो रहे थे, लेकिन दूसरा भ्रूण पूरी तरह विकसित नहीं हो सका। इसी कारण उसके विकसित हो रहे अतिरिक्त अंग मुख्य नवजात के शरीर से जुड़े रह गए। जन्म के समय बच्चे का वजन करीब 3 किलोग्राम बताया गया है।
फिलहाल डॉक्टर नवजात की लगातार निगरानी कर रहे हैं। अतिरिक्त अंगों को सर्जरी के माध्यम से अलग करने की संभावना को लेकर विशेषज्ञों से सलाह ली जा रही है। बच्चे की स्थिति पर चिकित्सकीय टीम की नजर बनी हुई है।
यह दुर्लभ जन्मजात स्थिति क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है।