गडकरी के बयान से गरमाई सियासत,क्या नई पीढ़ी के लिए जगह बनाने की तैयारी?

गडकरी के बयान से गरमाई सियासत,क्या नई पीढ़ी के लिए जगह बनाने की तैयारी?

केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी के एक बयान के बाद उनके राजनीतिक भविष्य को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। महाराष्ट्र के कटोल में एक कार्यक्रम के दौरान गडकरी ने कहा कि वे पिछले 30 वर्षों से लगातार सार्वजनिक जीवन में सक्रिय हैं, लेकिन अब पहले जितना काम नहीं कर सकते और नई पीढ़ी को आगे आने का मौका मिलना चाहिए।

हालांकि, गडकरी ने राजनीति से संन्यास लेने या किसी पद से हटने की कोई औपचारिक घोषणा नहीं की है। इसलिए फिलहाल उनके बयान को लेकर चल रही संन्यास की चर्चाएं महज राजनीतिक कयास हैं।

कार्यक्रम में गडकरी ने कोरोना काल के बाद अपनी बदली जीवनशैली का भी जिक्र किया। उन्होंने बताया कि अब वे नियमित रूप से योग करते हैं और स्वास्थ्य को प्राथमिकता देते हैं। साथ ही किसानों की आत्महत्या पर चिंता जताते हुए उन्होंने किसान कल्याण के लिए भविष्य में और काम करने की इच्छा जाहिर की।

क्या गडकरी के बयान का कोई बड़ा राजनीतिक संकेत है? या यह सिर्फ नई पीढ़ी को आगे बढ़ाने की बात है?

Leave a Comment