गोतरा से वजवई मार्ग के बीच क्षतिग्रस्त पुल का तहसीलदार नारायण सिंह ने किया निरीक्षण, सुधार के निर्देश

गोतरा से वजवई मार्ग के बीच क्षतिग्रस्त पुल का तहसीलदार नारायण सिंह ने किया निरीक्षण, सुधार के निर्देश

कुसमी क्षेत्र के गोतरा से वजवई मार्ग के बीच स्थित पुल क्षतिग्रस्त होने से क्षेत्र के लोगों को आवागमन में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। पुल की खराब स्थिति के कारण ग्रामीणों के साथ-साथ एम्बुलेंस एवं स्कूल बसों का आवागमन भी प्रभावित हो रहा है।

इस मामले की जानकारी मिलने पर तहसीलदार नारायण सिंह ने क्षतिग्रस्त पुल का मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया। जहा निरीक्षण के दौरान उन्होंने पुल की स्थिति का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक सुधार कार्य शीघ्र कराने के निर्देश दिए।

वही ग्रामीणों ने बताया कि यह मार्ग क्षेत्र के कई गांवों को जोड़ता है और प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोगों का आवागमन इसी रास्ते से होता है। पुल क्षतिग्रस्त होने के कारण विशेष रूप से आपातकालीन स्थिति में एम्बुलेंस के आवागमन तथा बच्चों को लेकर चलने वाली स्कूल बसों को परेशानी हो रही है।

जहा अब तहसीलदार नारायण सिंह ने संबंधित अमले को पुल की स्थिति में जल्द सुधार कर सुरक्षित आवागमन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। ग्रामीणों को उम्मीद है कि शीघ्र मरम्मत कार्य शुरू होने से उनकी लंबे समय से चली आ रही परेशानी दूर होगी।

Leave a Comment