सोन नदी में बहती मिली अज्ञात महिला की लाश, अमिलिया-जोगदहा पुल के पास मचा हड़कंप

सोन नदी में बहती मिली अज्ञात महिला की लाश, अमिलिया-जोगदहा पुल के पास मचा हड़कंप

तेज बारिश और उफनती नदी के बीच ग्रामीणों ने देखा शव, पुलिस ने शुरू की जांच; बाणसागर नहर का गेट खोले जाने से बढ़ा जलस्तर

एमपी के सीधी जिले के अमिलिया थाना क्षेत्र अंतर्गत अमिलिया-जोगदहा पुल के समीप रविवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब ग्रामीणों ने सोन नदी में एक अज्ञात महिला का शव बहते हुए देखा। ग्रामीणों ने तत्काल इसकी सूचना अमिलिया पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण करते हुए मामले की जांच शुरू कर दी।

अब इस मामले मे पुलिस ने बताया है की प्रारंभिक जांच में यह संभावना जताई जा रही है कि किसी गांव में अंतिम संस्कार के दौरान शव को नदी में प्रवाहित किया गया होगा, जो तेज बहाव के कारण बहकर अमिलिया-जोगदहा पुल के समीप नदी के किनारे आ लगा। हालांकि, शव की पहचान और घटना की वास्तविक परिस्थितियों को लेकर फिलहाल पुलिस जांच जारी है।

जहा इस संबंध में अमिलिया थाना प्रभारी राकेश जी ने बताया कि प्रथम दृष्टया शव के नदी के बहाव के साथ बहकर आने की संभावना प्रतीत हो रही है। पुलिस द्वारा पूरे मामले की जांच की जा रही है तथा आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

तेज बहाव के बीच पुल पर बहकर आईं लकड़ियां

इधर अब क्षेत्र में हो रही भारी बारिश के चलते सोन नदी का जलस्तर और बहाव तेज हो गया है। अमिलिया-जोगदहा पुल पर पानी के तेज बहाव के साथ दो बड़े लट्ठे/लकड़ियां भी बहकर आ गई हैं। नदी के बढ़ते जलस्तर और तेज धार को देखते हुए पुल एवं आसपास के क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरतने की आवश्यकता है।

वही यह बताया गया है कि बाणसागर नहर का गेट भी खोला गया है, जिसके चलते नदी के बहाव और जलस्तर में और वृद्धि की संभावना बनी हुई है।

थाना प्रभारी ने की लोगों से सतर्क रहने की अपील

इस मामले मे अमिलिया थाना प्रभारी ने क्षेत्रवासियों से अपील की है कि तेज बारिश और नदी में बढ़े जलप्रवाह को देखते हुए कोई भी व्यक्ति नदी के किनारे न जाए। विशेष रूप से ग्रामीण अपने मवेशियों को भी नदी के आसपास न जाने दें। जहा अब उन्होंने कहा कि कई लोग नदी में बहकर आने वाली लकड़ियों को निकालने के लिए भी पानी के नजदीक चले जाते हैं, जो मौजूदा परिस्थितियों में बेहद जोखिमपूर्ण हो सकता है।

वही पुलिस ने लोगों से अपील की है कि तेज बहाव के दौरान नदी, पुल अथवा उसके आसपास के संवेदनशील क्षेत्रों में जाने से बचें और सुरक्षा को प्राथमिकता दें।

Leave a Comment