दो माह से फरार आरोपी को कोतवाली पुलिस ने दबोचा, घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल जब्त
सीधी पुलिस अधीक्षक संतोष कोरी (IPS) के कुशल निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती कमला जोशी एवं उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय सुजीत कड़वे के मार्गदर्शन तथा थाना प्रभारी कोतवाली उनि दिव्य प्रकाश त्रिपाठी के नेतृत्व में थाना कोतवाली पुलिस द्वारा नाबालिग से दुष्कर्म के प्रकरण में विगत दो माह से फरार आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गई है। आरोपी की गिरफ्तारी के साथ ही घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल भी पुलिस द्वारा जब्त की गई है।
प्रकरण का संक्षिप्त विवरण
दिनांक 22 जून 2026 को फरियादी द्वारा थाना कोतवाली सीधी में उपस्थित होकर रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि उसकी 14 वर्षीय नाबालिग पुत्री दिनांक 21 जून 2026 को घर से लापता हो गई थी। परिजनों द्वारा तलाश करने पर वह *सीधी स्थित पुराने बस स्टैंड के पास एक युवक के साथ मोटरसाइकिल पर मिली। परिजनों को देखकर उक्त युवक मौके से फरार हो गया।
परिजनों द्वारा नाबालिग से पूछताछ करने पर उसके द्वारा आरोपी द्वारा बहला-फुसलाकर अपने साथ ले जाने तथा तुर्रा घाटी क्षेत्र में उसके साथ दुष्कर्म करने की जानकारी दी गई। रिपोर्ट पर थाना कोतवाली में धारा 137(2), 64(2)(M), 65(1) बीएनएस एवं धारा 5L/6 पॉक्सो एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए पुलिस द्वारा आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे थे। पुलिस टीम द्वारा उपलब्ध तकनीकी एवं अन्य साक्ष्यों के आधार पर आरोपी की तलाश करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ एवं विवेचना के दौरान घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल को भी जब्त किया गया है। आरोपी को विधि अनुसार न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।
पुलिस टीम का सराहनीय योगदान
इस कार्रवाई में *थाना प्रभारी कोतवाली उनि दिव्य प्रकाश त्रिपाठी के नेतृत्व में SI प्रीति, HC रन बहादुर, बालेन्द्र एवं आरक्षक प्रवीण की महत्वपूर्ण भूमिका रही।