सीधी में कार और मोटरसाइकिल की भिड़ंत, बाइक सवार घायल

सीधी में कार और मोटरसाइकिल की भिड़ंत, बाइक सवार घायल

सीधी जिले के अमिलिया थाना क्षेत्र अंतर्गत सोन नदी पुल के पास मंगलवार को कार और मोटरसाइकिल की जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में मोटरसाइकिल सवार को चोटें आई हैं।

वही बताया यह भी जा रहा है कि मोटरसाइकिल सवार घोघरा निवासी है और किसी काम से मायापुर की ओर जा रहा था। इसी दौरान ओवरटेक करने के प्रयास में कार और मोटरसाइकिल की भिड़ंत हो गई।

इस हादसे में मोटरसाइकिल सवार घायल हुआ, जबकि कार में सवार महिला और बच्चे बाल-बाल बच गए। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई।

फिलहाल हादसे के कारणों को लेकर स्थानीय स्तर पर जानकारी जुटाई जा रही है।

Leave a Comment