मझौली में आयोजित हुआ “जन विश्वास अभियान” कार्यक्रम
सांदीपनि विद्यालय मझौली को मिली नए भवन की सौगात
सांसद व क्षेत्रीय विधायक रहे मुख्य अतिथि एवं कलेक्टर ने की अध्यक्षता
संजय सिंह मझौली
पूर्व निर्धारित कार्यक्रम एवं शासन के निर्देशानुसार तहसील क्षेत्र मझौली अंतर्गत नगर परिषद मझौली स्थित आई टी आई कालेज में आज 05 सितंबर शनिवार को कलेक्टर विकास मिश्रा के मार्गदर्शन में “जन विश्वास अभियान” कार्यक्रम आयोजित किया गया।जिसमें कार्यक्रम के मुख्य अतिथि द्वय क्षेत्रीय सांसद डॉ राजेश मिश्रा एवं क्षेत्रीय विधायक कुंवर सिंह टेकाम रहे रहे।
कार्यक्रम सुबह 11 बजे से शुरू हुआ जिसमे प्रमुख सभी विभाग के जिला एवं खंड स्तर के अधिकारी/कर्मचारी मौजूद रहे।जिसमें आम जनता के द्वारा दिए गए आवेदनों पर कलेक्टर मौके पर ही आवेदकों से पहले पूरी जानकारी प्राप्त कर जिस विभाग से संबंधित आवेदन दिए गए उसको निदान के 15 दिन का समय सीमा निर्धारित कर पूर्ण निदान के लिए निर्देशित किया गया है।बाढ़ राहत कार्य में किसी तरह का शोषण या लापरवाही बर्दाश्त नहीं करने की चेतावनी भी दी गई।व समापन बाद सभी अतिथियों द्वारा भवन के परिषर मे बृक्षा रोपण कर पेंड़ो के बचाव के सुझाव भी संस्था प्रमुख को दिए l
विधायक ने बताया कार्यक्रम का उद्देश्य
आयोजित कार्यक्रम के बारे में क्षेत्रीय विधायक ने बताया कि सभी पात्र व्यक्तियों को सत प्रतिशत योजनाओं का लाभ मिले और जिन्हे योजनाओं का लाभ मिला है उनके सामाजिक आर्थिक बदलाव एवं अनुभव के बारे में संवाद करना प्रमुख उद्देश्य है।आगे बताया गया कि 7 अगस्त 2026 से 8 जनवरी 2027 तक इसी तरह कार्यक्रम पूरे प्रदेश में आयोजित होंगे जिसमें योजनाओं के जमीनी क्रियान्वयन की समीक्षा की जाएगी और आवेदनों का समय सीमा में निराकरण किया जाए क्योंकि यह कार्यक्रम ही मुख्यमंत्री जन विश्वास के नाम से है जिसमें सरकार के प्रति लोगों का भरोसा कायम रहे।
सांसद ने गिनाई केंद्र सरकार की योजनाएं
कार्यक्रम में क्षेत्रीय सांसद ने केंद्र सरकार की योजनाओं के बारे में बताया वहीं ब्योहारी मझौली नवीन रेल लाइन, कटनी से बरिगवां सड़क स्वीकृति की जानकारी दी।वहीं कहा कि शासन प्रशासन जन सेवक हैं जनता मालिक है यह सिर्फ हम नहीं कहते हैं बल्कि हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र भाई मोदी भी जनता को भगवान मानते हैं और खुद को सेवक मानते हैं इसी भाव से शासन प्रशासन को काम करना चाहिए।
सांदीपनि विद्यालय मझौली को नवीन भवन लोकार्पित
जन विश्वास अभियान कार्यक्रम के बाद पूरी टीम सांदीपनि उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मझौली पहुंची जहां सांसद,विधायक व प्रभारी प्रधानाध्यापक दिलीप कुमार के द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के साथ नवीन भवन को विद्यालय के लिए लोकार्पित किया।
बताते चलें कि भवन के अभाव में बच्चों को टीन शेड में बैठाकर कक्षाएं संचालित की जाती थी जिसको लेकर विगत दिनों क्षेत्रीय विधायक द्वारा नाराजगी प्रकट करते हुए भवन तत्काल लोकार्पण के लिए कहा गया था उसी के तहत लोकार्पण कार्यक्रम आयोजित हुआ।
कक्षा नौवीं के तीन विद्यार्थियों को कलेक्टर ने किया पुरस्कृत
संचालित कक्षाओं का भ्रमण करते हुए कलेक्टर कक्षा नौवीं में पहुंचे जहां विद्यार्थियों से तीन सवाल पूछे गए और तीन विद्यार्थियों ने सही जवाब दिया जिस पर कलेक्टर द्वारा तीनों को पुरस्कृत करते हुए उनका हौसला अफजाई किया।
मॉडल विद्यालय में आयोजित हुई सभा
कार्यक्रम के अंतिम चरण में मॉडल उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मझौली में सभा आयोजित हुई जहां “शिक्षक दिवस” के उपलक्ष्य में सांसद विधायक एवं अतिथियों के विचार व्यक्त किए गए।
इनकी रही उपस्थित
कार्यक्रम में प्रशासनिक अमला से पुलिस अधीक्षक संतोष कोरी,सीईओ जिला पंचायत सौम्या आनंद,उपखंड अधिकारी मझौली आकाश अग्रवाल,तहसीलदार मझौली दिलीप सिंह,तहसीलदार मड़वास वेदवती सिंह,डीपीसी विनय मिश्रा,सीईओ जनपद पंचायत मझौली सुरभि श्रीवास्तव,विकासखंड शिक्षा अधिकारी शैलेंद्र सिंह,थाना प्रभारी मझौली विशाल शर्मा, एवं जिले के विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
मंच में इनकी रही उपस्थित
मंच में जिला पंचायत सदस्य कृष्ण लाल पयासी,अध्यक्ष नगर परिषद मझौली शंकर प्रसाद गुप्ता,पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष लवकेश सिंह,उपाध्यक्ष जनपद पंचायत मझौली रमेश कुशवाहा,मण्डल अध्यक्ष प्रवीण तिवारी, अखिलेश पांडेय,रामनरेश सोनी,अजय सिंह “छोटू”,यू के श्रीवास्तव, शिवाकांत तिवारी,रामजन्म गुप्ता आदि।कार्यक्रम का सफल संचालन प्रबंधक आजीविका मिशन मझौली चंद्रकांत सिंह एवं अरविंद तिवारी डाटा एंट्री ऑपरेटर जनपद पंचायत के द्वारा किया गया।