किसान एकता महासंघ के जिला अध्यक्ष जयप्रकाश तिवारी द्वारा, प्रदेश अध्यक्ष भारत सिंह परिहार की अनुमति एवं राष्ट्रीय महासचिव गंगा प्रसाद पाण्डेय की सहमति से, एडवोकेट अजय कुमार शुक्ला को तहसील सिहावल का तहसील अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
अजय कुमार शुक्ला की नियुक्ति से संगठन को तहसील सिहावल क्षेत्र में और अधिक मजबूती मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। संगठन के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने नवनियुक्त तहसील अध्यक्ष को शुभकामनाएं एवं बधाई दी।
वहीं, नियुक्ति के बाद तहसील अध्यक्ष एडवोकेट अजय कुमार शुक्ला ने किसान एकता महासंघ के जिला अध्यक्ष जयप्रकाश तिवारी, प्रदेश अध्यक्ष भारत सिंह परिहार एवं राष्ट्रीय महासचिव गंगा प्रसाद पाण्डेय के प्रति आभार व्यक्त किया।
उन्होंने कहा कि संगठन द्वारा उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसका वे पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ निर्वहन करेंगे तथा किसानों के हितों और संगठन को मजबूत करने के लिए हर संभव प्रयास करेंगे।