सीधी पुलिस अधीक्षक संतोष कोरी के कुशल निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमला जोशी एवं उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय सुजीत कड़वे के मार्गदर्शन तथा थाना प्रभारी कोतवाली उनि दिव्य प्रकाश त्रिपाठी के नेतृत्व में थाना कोतवाली पुलिस ने दुर्गा माता मंदिर में हुई चोरी का खुलासा करते हुए आरोपी मुकेश भुजवा पिता मोहन भुजवा, निवासी बनिया कॉलोनी, सीधीको गिरफ्तार किया है।
घटना का विवरण
दिनांक 11 सितंबर 2026 की रात्रि सुभाष नगर स्थित दुर्गा माता मंदिर में अज्ञात आरोपी द्वारा मंदिर का ताला एवं कांच का बेस तोड़कर देवी प्रतिमा पर लगे चांदी के आभूषण एवं सोने का लॉकेट चोरी कर लिया गया था। फरियादी कृष्णकुमार तिवारी की रिपोर्ट पर थाना कोतवाली में प्रकरण पंजीबद्ध कर आरोपी की तलाश शुरू की गई।
पुलिस कार्यवाही
थाना कोतवाली पुलिस द्वारा तकनीकी एवं अन्य साक्ष्यों के आधार पर आरोपी मुकेश भुजवा को गिरफ्तार कर पूछताछ की गई। आरोपी के मेमोरेंडम के आधार पर उसके कब्जे से तीन नग चांदी की आंखें, एक चांदी की माथबेदी तथा एक पीले रंग का सोने जैसा टुकड़ा, कुल अनुमानित कीमत ₹20,000, बरामद कर जप्त किया गया।
थाना कोतवाली पुलिस द्वारा प्रकरण में अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।