करंट की चपेट में आने से मादा हाथी की दर्दनाक मौत
मऊगंज के ग्राम पंचायत हर्रहा मलकपुर गांव में शनिवार रात दर्दनाक हादसा: बिजली के खुले नंगे तारों की चपेट में आने से मादा हाथी की मौके पर ही मौत।
6 महीने से क्षेत्र में घूम रहा था हाथियों का जोड़ा: वन विभाग के पल-पल लोकेशन ट्रेस करने के दावों की खुली पोल।
DFO वर्षा सिंह ने साधी खामोशी, फोन रिसीव करने से किया परहेज: अफसरशाही के अहंकार पर भड़का जनआक्रोश।
विद्युत और वन विभाग की घोर लापरवाही उजागर: क्या कागजों तक सीमित था जीपीएस ट्रेसिंग और गश्त का बजट?