मासिक बैठक में कांग्रेस को मजबूत बनाने पर जोर, एकजुटता का दिया संदेश
ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कुसमी की मासिक बैठक ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष विमल जायसवाल एवं कांग्रेस नेत्री श्यामवती सिंह की उपस्थिति में संपन्न हुई। बैठक में कांग्रेस की विचारधारा के अनुरूप कार्य करने तथा संगठन की मजबूती के लिए सभी कार्यकर्ताओं को एकजुट रहने का आह्वान किया गया।
बैठक के दौरान इंदौर में आयोजित ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम को लेकर भी चर्चा की गई। कार्यक्रम से संबंधित विषयों एवं पार्टी की गतिविधियों पर कार्यकर्ताओं के साथ विचार-विमर्श किया गया।
इस अवसर पर मंडल अध्यक्षों को निर्देशित किया गया कि प्रत्येक माह नियमित रूप से मंडल की बैठक आयोजित की जाए। साथ ही, प्रत्येक ग्राम पंचायत स्तर पर मंडल की बैठकें आयोजित कर संगठन को मजबूत बनाने और कांग्रेस की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने पर जोर दिया गया।
बैठक में संगठनात्मक गतिविधियों को सक्रिय बनाने, कार्यकर्ताओं के बीच समन्वय बनाए रखने तथा पार्टी को जमीनी स्तर पर मजबूती प्रदान करने को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।