---Advertisement---

20 दिन से घर में कैद हूँ, आरोपी वापस लेने की मिल रही धमकी”, पीड़िता ने बयां किया खौफ; पत्थरबाजी का भी आरोप

राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

By राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

Published on:

---Advertisement---

सीधी गैंगरेप: “20 दिन से घर में कैद हूँ, आरोपी वापस लेने की मिल रही धमकी”, पीड़िता ने बयां किया खौफ; पत्थरबाजी का भी आरोप

मध्य प्रदेश के सीधी जिले से मानवता को शर्मसार करने वाले सामूहिक दुष्कर्म मामले में अब एक नया और बेहद गंभीर मोड़ सामने आया है। आज शुक्रवार को पीड़ित किशोरी ने रोते हुए अपनी आपबीती सुनाई, जिससे यह साफ हो गया है कि दरिंदगी झेलने के बाद भी पीड़िता और उसका परिवार खौफ के साए में जीने को मजबूर है। एक तरफ जहां पुलिस फरार आरोपियों को पकड़ने का दावा कर रही है, वहीं दूसरी तरफ आरोपियों के हौसले इतने बुलंद हैं कि वे पीड़िता पर केस वापस लेने का लगातार दबाव बना रहे हैं।

घर से निकली तो जान से मार देंगे” – पीड़िता ने सुनाई खौफ की कहानी

आज शुक्रवार को पीड़ित किशोरी ने बेहद चौंकाने वाले और डराने वाले खुलासे किए। पीड़िता ने बताया की मुझे और मेरे परिवार को आए दिन परेशान किया जा रहा है। आरोपी और उनके घरवाले जबरदस्ती मुझ पर दबाव बना रहे हैं कि मैं अपना केस वापस ले लूं और कोर्ट में झूठी गवाही दे दूं। हालत यह है कि मैं पिछले 20 दिनों से डर के मारे अपने घर से बाहर तक नहीं निकली हूँ। जब भी बाहर जाने की कोशिश करती हूँ, आरोपी के घरवाले मेरा पीछा करते हैं और मुझे जान से मारने की धमकी देते हैं।”

गुरुवार की रात बोलेरो से आए गुंडे, घर पर किया पथराव

किशोरी ने अपनी सुरक्षा पर बड़े सवाल खड़े करते हुए बताया कि गुरुवार की रात को आरोपियों के पक्ष के लोग एक बोलेरो गाड़ी में भरकर आए थे। उन्होंने रात के अंधेरे में पीड़िता के घर पर पत्थरों से ताबड़तोड़ हमला (पथराव) किया, जिससे पूरा परिवार सहमा हुआ है।

इस मामले में पीड़िता के मामा ने भी पुलिस प्रशासन की ढीली कार्रवाई पर नाराजगी जाहिर की है। उन्होंने कहा, “हमने इस नए घटनाक्रम और धमकी की शिकायत कोतवाली थाने में दर्ज कराई है, लेकिन अभी तक फरार चल रहे दो मुख्य आरोपी पकड़े नहीं गए हैं। उनके हौसले बढ़े हुए हैं और उनका परिवार हमें लगातार प्रताड़ित कर रहा है।”

शिकायत मिली तो होगी कड़ी कार्रवाई

इस पूरे नए घटनाक्रम पर कोतवाली थाना प्रभारी विवेक द्विवेदी ने जानकारी देते हुए कहा कि मामले में एक आरोपी (जो कि विधि विरुद्ध बालक है) को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। शेष दो आरोपी फिलहाल फरार हैं, जिनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें लगातार दबिश दे रही हैं और निगरानी रखी जा रही है। थाना प्रभारी ने आश्वासन दिया कि यदि पीड़िता या उसके परिवार को कोई परेशान करता है या डराता-धमकाता है, तो उनके विरुद्ध तत्काल एक और सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

जानिए क्या था पूरा मामला 

यह पूरी सनसनीखेज वारदात सीधी जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र की है। बीती 2 मई की रात को भीषण गर्मी के कारण पीड़िता अपनी मां के साथ घर के आंगन में सोई हुई थी। रात के सन्नाटे का फायदा उठाकर गांव के ही तीन युवक वहां पहुंचे। उन्होंने सो रही नाबालिग का मुंह दबाया और उसे जबरन अगवा कर पास के सुनसान जंगल में ले गए।

जंगल में तीनों आरोपियों ने रात भर किशोरी के साथ बारी-बारी से सामूहिक दुष्कर्म किया। सुबह होते ही आरोपी पीड़िता को बदहवास हालत में छोड़कर भाग गए।

3 मई को दर्ज हुई थी प्राथमिकी

घटना के बाद रोती-बिलखती पीड़िता ने घर पहुंचकर मां को आपबीती सुनाई। जिसके बाद 3 मई को कोतवाली थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई गई। पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल कराया, जिसमें दुष्कर्म की पुष्टि हुई। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए इसकी जांच डीएसपी मुख्यालय अमन मिश्रा के नेतृत्व में चल रही है।

राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

राजू गुप्ता मध्य प्रदेश के सीधी जिले के एक सक्रिय और ज़मीनी पत्रकार हैं। वे लंबे समय से स्थानीय मुद्दों, जनसमस्याओं, प्रशासनिक गतिविधियों और सामाजिक सरोकारों पर तथ्यात्मक एवं निष्पक्ष रिपोर्टिंग करते आ रहे हैं।

---Advertisement---
यह भी पढ़ें खंभे लगे, बिजली के पोल मौजूद, फिर भी अंधेरे में डूबा मड़वास रेलवे स्टेशन का आधा प्लेटफार्म
खंभे लगे, बिजली के पोल मौजूद, फिर भी अंधेरे में डूबा मड़वास रेलवे स्टेशन का आधा प्लेटफार्म

खंभे लगे, बिजली के पोल मौजूद, फिर भी अंधेरे में डूबा मड़वास रेलवे स्टेशन...

Share & Earn