---Advertisement---

200 साल से सड़क को तरस रहा करहिया टोला,सैकड़ों ग्रामीणों का फूटा गुस्सा

राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

By राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

Published on:

---Advertisement---

200 साल से सड़क को तरस रहा करहिया टोला,सैकड़ों ग्रामीणों का फूटा गुस्सा, विधायक टेकाम ने एसडीएम को दिए त्वरित कार्रवाई के निर्देश

सीधी जिले की मझौली तहसील अंतर्गत ग्राम पंचायत करमाई के करहिया टोला में सड़क समस्या को लेकर ग्रामीणों का आक्रोश मंगलवार को खुलकर सामने आया। आदिवासी अंचल क्षेत्र के इस टोले के सैकड़ों लोग अपनी वर्षों पुरानी मांग को लेकर धौहनी विधायक कुंवर सिंह टेकाम के गृह ग्राम कुसमी के कोटमा पहुंचे और सड़क निर्माण की मांग रखी।

वही ग्रामीणों ने बताया कि करहिया टोला से करमाई मुख्य मार्ग तक महज आधा किलोमीटर सड़क न होने के कारण उन्हें भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। करीब 45 घरों की आबादी वाला यह क्षेत्र आज भी मूलभूत सुविधा से वंचित है। ग्रामीणों का कहना है कि वे पिछले लगभग 200 वर्षों से यहां निवास कर रहे हैं, लेकिन आज तक पक्की सड़क नसीब नहीं हुई।

जहा ग्रामीणों के प्रतिनिधि दान बहादुर सिंह ने बताया कि सड़क न होने के कारण बच्चों की पढ़ाई, बीमारों को अस्पताल पहुंचाने और रोजमर्रा की जरूरतों में भारी दिक्कत होती है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि कुछ दबंगों द्वारा सड़क निर्माण में बाधा उत्पन्न की जा रही है, जिससे समस्या और जटिल हो गई है। पंचायत स्तर पर भी इस दिशा में कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया।

वही इस दौरान समरथ सिंह, शिवपूजन सिंह, राम संजीवन सिंह, पंजाब सिंह, शंकर सिंह, जगन्नाथ सिंह, शांति सिंह, राजकुमारी सिंह, कृष्णपाल सिंह, राज बहोर सिंह, महिपाल सिंह सहित सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित रहे।

इस मामले की गंभीरता को देखते हुए विधायक कुंवर सिंह टेकाम ने मौके पर ही मझौली एसडीएम आर.पी. त्रिपाठी से फोन पर चर्चा कर तत्काल जांच और सड़क निर्माण की प्रक्रिया शुरू कराने के निर्देश दिए। विधायक ने आश्वस्त किया कि ग्रामीणों की समस्या का शीघ्र समाधान कराया जाएगा।

वहीं अब एसडीएम आर.पी. त्रिपाठी ने बताया कि विधायक से सूचना प्राप्त हुई है और मामले की जांच कर जल्द ही आवश्यक कार्रवाई की जाएगी, ताकि करहिया टोला के लोगों को सड़क जैसी बुनियादी सुविधा उपलब्ध कराई जा सके।

राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

राजू गुप्ता मध्य प्रदेश के सीधी जिले के एक सक्रिय और ज़मीनी पत्रकार हैं। वे लंबे समय से स्थानीय मुद्दों, जनसमस्याओं, प्रशासनिक गतिविधियों और सामाजिक सरोकारों पर तथ्यात्मक एवं निष्पक्ष रिपोर्टिंग करते आ रहे हैं।

---Advertisement---
यह भी पढ़ें 120 हरे-भरे आम के पेड़ों पर चली आरी, मड़वास के तीन बगीचे उजड़े
120 हरे-भरे आम के पेड़ों पर चली आरी, मड़वास के तीन बगीचे उजड़े

120 हरे-भरे आम के पेड़ों पर चली आरी, मड़वास के तीन बगीचे उजड़े; ग्रामीणों...

Share & Earn