---Advertisement---

44 डिग्री की गर्मी में “उबल” गया ट्रांसफार्मर: फायर ब्रिगेड ने पानी की बौछार कर किया ठंडा, 25 गांवों की बिजली रही बंद

राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

By राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

Published on:

---Advertisement---

44 डिग्री की गर्मी में “उबल” गया ट्रांसफार्मर: फायर ब्रिगेड ने पानी की बौछार कर किया ठंडा, 25 गांवों की बिजली रही बंद

सीधी जिले में नौतपा के पहले ही दिन गर्मी ने ऐसा कहर बरपाया कि बिजली सप्लाई संभालने वाला ट्रांसफार्मर ही ओवरहीट हो गया। रामपुर नैकिन विद्युत सब स्टेशन में सोमवार को मुख्य ट्रांसफार्मर अचानक इतना गर्म हो गया कि स्थिति को नियंत्रित करने के लिए फायर ब्रिगेड की टीम बुलानी पड़ी। फायर ब्रिगेड ने करीब आधे घंटे तक लगातार पानी की बौछार कर ट्रांसफार्मर को ठंडा किया, जिसके बाद हालात सामान्य हो सके।

घटना के चलते एहतियातन पूरे सब स्टेशन की बिजली सप्लाई बंद कर दी गई। इसका असर आसपास के करीब 25 गांवों पर पड़ा, जहां एक घंटे से अधिक समय तक बिजली गुल रही। भीषण गर्मी और उमस के बीच बिजली बंद होने से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। कई इलाकों में पानी की सप्लाई भी प्रभावित हुई, क्योंकि मोटर और पंप बंद हो गए थे।

सब स्टेशन में पदस्थ ऑपरेटर जयपाल पटेल ने बताया कि अत्यधिक तापमान के कारण ट्रांसफार्मर अचानक ओवरहीट हो गया था। किसी भी बड़े हादसे से बचने के लिए तुरंत बिजली सप्लाई बंद की गई और फायर ब्रिगेड को बुलाया गया। टीम ने मौके पर पहुंचकर पानी की बौछार के जरिए ट्रांसफार्मर का तापमान कम किया। इसके बाद धीरे-धीरे बिजली आपूर्ति बहाल की गई।

सोमवार को सीधी जिले का तापमान लगभग 44 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। नौतपा की शुरुआत के साथ ही गर्म हवाओं और तेज धूप ने जनजीवन को प्रभावित करना शुरू कर दिया है। अब हालात ऐसे बन रहे हैं कि इंसानों के साथ-साथ बिजली विभाग के उपकरण भी गर्मी की मार नहीं झेल पा रहे हैं।

इस घटना ने बिजली व्यवस्था की तैयारियों पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि आने वाले दिनों में तापमान और बढ़ा, तो जिले में बिजली संकट और गहरा सकता है। हालांकि राहत की बात यह रही कि समय रहते स्थिति पर काबू पा लिया गया और कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ।

राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

राजू गुप्ता मध्य प्रदेश के सीधी जिले के एक सक्रिय और ज़मीनी पत्रकार हैं। वे लंबे समय से स्थानीय मुद्दों, जनसमस्याओं, प्रशासनिक गतिविधियों और सामाजिक सरोकारों पर तथ्यात्मक एवं निष्पक्ष रिपोर्टिंग करते आ रहे हैं।

---Advertisement---
यह भी पढ़ें दतिया उपचुनाव में कांग्रेस की जीत पर पाली में जश्न, मिठाई बांटकर कार्यकर्ताओं ने मनाई खुशी
दतिया उपचुनाव में कांग्रेस की जीत पर पाली में जश्न, मिठाई बांटकर कार्यकर्ताओं ने मनाई खुशी

दतिया उपचुनाव में कांग्रेस की जीत पर पाली में जश्न, मिठाई बांटकर कार्यकर्ताओं ने...

Share & Earn