---Advertisement---

दतिया उपचुनाव में कांग्रेस की जीत पर पाली में जश्न, मिठाई बांटकर कार्यकर्ताओं ने मनाई खुशी

Tapas Gupta

By Tapas Gupta

Published on:

---Advertisement---

दतिया उपचुनाव में कांग्रेस की जीत पर पाली में जश्न, मिठाई बांटकर कार्यकर्ताओं ने मनाई खुशी

उमरिया तपस गुप्ता (7999276090)

दतिया उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी घनश्याम सिंह की जीत के बाद जिले के बिरसिंहपुर पाली क्षेत्र में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उत्साह के साथ विजय उत्सव मनाया। बिरसिंहपुर पाली नगर से लेकर जनपद क्षेत्र के ग्राम मालियागुड़ा तक कार्यकर्ताओं ने मिठाइयां बांटी, एक-दूसरे का मुंह मीठा कराया और जीत की खुशी साझा की।

IMG 20260803 201008 News E 7 Live

बिरसिंहपुर पाली में ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष रवि मिश्रा के नेतृत्व में प्रकाश चौराहे पर विजय उत्सव आयोजित किया गया। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राहगीरों, व्यापारियों और आम नागरिकों को मेलोडी चॉकलेट एवं लड्डू खिलाकर जीत की खुशी मनाई। कार्यक्रम के दौरान पूरे क्षेत्र में उत्साह का माहौल देखने को मिला। स्थानीय व्यापारियों ने भी कांग्रेस कार्यकर्ताओं को शुभकामनाएं देते हुए खुशी जाहिर की।

IMG 20260803 WA0052 News E 7 Live

विजय उत्सव में वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं की बड़ी संख्या मौजूद रही। कार्यक्रम में राजेंद्र सिंह, संजीव खंडेलवाल, जानकी प्रसाद मिश्रा, प्रमोद उपाध्याय, छत्रपाल सिंह, कृष्णकांत अवधिया, बलराम प्रजापति, ऊषा कोल, शिया बाई कोल, मुन्नी बाई नामदेव, रमेश दहिया, रमेश सिंह सेंगर, दादूराम विश्वकर्मा, राकेश शुक्ला, रामसागर तिवारी, उमेश यादव, दिलीप त्रिपाठी, ज्ञानदास, रजनीश तिवारी, अंकित मिश्रा, गौरव अग्रवाल, विकास सोनी, प्रमोद सेन, लक्ष्मण कुशवाहा, साजिद खान, जावेद खान, विजय गुप्ता, नितेश शुक्ला, किशन वर्मा, गौरव पिपरा, पुरुषोत्तम कुशवाहा सहित अनेक कांग्रेसजन उपस्थित रहे।

इसी क्रम में पाली जनपद अंतर्गत ग्राम मालियागुड़ा में भी कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जीत का जश्न मनाया। पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष लाल बहादुर सिंह के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं ने मिठाई बांटकर कांग्रेस प्रत्याशी घनश्याम सिंह की जीत पर खुशी व्यक्त की। कार्यक्रम में मौजूद नेताओं ने कहा कि यह जीत जनता के विश्वास और कांग्रेस कार्यकर्ताओं की मेहनत का परिणाम है। उन्होंने इसे प्रदेश की राजनीति में कांग्रेस के लिए सकारात्मक संदेश बताया।

मालियागुड़ा में आयोजित कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष प्रमोद उपाध्याय, जानकी मिश्रा, राजेश कोल, मोबीन खान, शानवेन्द्र सिंह, हरपाल, अर्जुन सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता और ग्रामीण उपस्थित रहे। सभी ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर जीत की बधाई दी और संगठन को और अधिक मजबूत बनाने का संकल्प लिया।

IMG 20260712 WA0058 News E 7 Live

दोनों स्थानों पर आयोजित कार्यक्रमों में कांग्रेस नेताओं ने कहा कि पार्टी जनता के मुद्दों को मजबूती से उठाती रहेगी और कार्यकर्ता इसी उत्साह के साथ संगठन को गांव-गांव तक मजबूत करने का कार्य करेंगे। विजय उत्सव के दौरान कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला और पूरे कार्यक्रम का माहौल जश्नमय बना रहा।

Tapas Gupta

Tapas Gupta

मै तपस गुप्ता 9 सालों से लगातार पत्रकारिता मे सक्रिय हूं, समय पर और सटीक जानकारी उपलब्ध कराना ही मेरी पहली प्राथमिकता है। मो-7999276090

---Advertisement---
यह भी पढ़ें शासकीय आदर्श आवासीय कन्या संस्कृत विद्यालय गार्गी, भोपाल में अनामिका श्रीवास्तव का चयन
शासकीय आदर्श आवासीय कन्या संस्कृत विद्यालय गार्गी, भोपाल में अनामिका श्रीवास्तव का चयन

शासकीय आदर्श आवासीय कन्या संस्कृत विद्यालय गार्गी, भोपाल में अनामिका श्रीवास्तव का चयन सीधी...

Share & Earn