---Advertisement---

पाली थाना क्षेत्र में 52 परियों का नाच, वार्ड-वार्ड बदलकर चल रहा जुए का खेल

Tapas Gupta

By Tapas Gupta

Published on:

---Advertisement---

पाली थाना क्षेत्र में 52 परियों का नाच, वार्ड-वार्ड बदलकर चल रहा जुए का खेल

उमरिया 

जिले के पाली थाना क्षेत्र में इन दिनों जुए का खेल खुलेआम चल रहा है। बताया जा रहा है कि दीपावली के पहले से ही नगर पालिका क्षेत्र के वार्डों में रोजाना 52 परियों का नाच यानी ताश के जुए की महफिल सज रही है। यह खेल पुलिस की आंखों के सामने चल रहा है, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि जुए का यह सिलसिला दीपावली के आसपास शुरू हुआ था और अब यह नियमित आदत बन चुकी है। हर दिन नगर पालिका के अलग-अलग वार्डों में ठिकाना बदलकर खेल संचालित होता है, ताकि पुलिस की नजर न पड़े। सूत्र बताते हैं कि खेल का संचालन कुछ स्थानीय  और बाहरी लोगों की मिलीभगत से हो रहा है, जो हर रात लाखों रुपये का दांव लगाते हैं।

शहर के कई वार्डों में रहने वाले लोग बताते हैं कि शाम ढलते ही कुछ घरों और खाली मकानों में संदिग्ध गतिविधियां शुरू हो जाती हैं। अंदर से हंसी-मजाक और झगड़े की आवाजें सुनाई देती हैं, लेकिन कोई खुलकर कुछ कहने की हिम्मत नहीं करता। लोगों को डर है कि शिकायत करने पर बदमाशों से उलझना पड़ सकता है।

बताया जा रहा है कि 52 परियों  का यह खेल सिर्फ ताश तक सीमित नहीं है।  कई युवक जो पहले नौकरी या मजदूरी करते थे, अब इसी खेल के चक्कर में घर की जमा-पूंजी गँवा चुके हैं। परिवारों में कलह बढ़ रही है, लेकिन पुलिस और प्रशासन की ओर से कोई प्रभावी कदम नहीं उठाया गया है।

पाली थाना पुलिस ने हालांकि दावा किया है कि जुए के खिलाफ लगातार निगरानी रखी जा रही है और जल्द ही कार्यवाही की जाएगी। लेकिन क्षेत्र के लोगों का कहना है कि यह बयान केवल कागजों पर है। वास्तविकता यह है कि नगर पालिका के वार्डों में हर रात ताश के पत्ते फड़फड़ा रहे हैं और 52 परियों का नाच जारी है।

 

Tapas Gupta

Tapas Gupta

मै तपस गुप्ता 9 सालों से लगातार पत्रकारिता मे सक्रिय हूं, समय पर और सटीक जानकारी उपलब्ध कराना ही मेरी पहली प्राथमिकता है। मो-7999276090

---Advertisement---
यह भी पढ़ें किडनी ट्रांसप्लांट के नाम पर 56 लाख की ठगी, कोतवाली पुलिस ने आरोपी को हरदा से दबोचा
किडनी ट्रांसप्लांट के नाम पर 56 लाख की ठगी, कोतवाली पुलिस ने आरोपी को हरदा से दबोचा

किडनी ट्रांसप्लांट के नाम पर 56 लाख की ठगी, कोतवाली पुलिस ने आरोपी को...

Share & Earn