60 की उम्र में बेटी को दी अपनी किडनी,फिर भी नहीं बचा पाए पिता, आखिरी सांस तक करते रहे इलाज की जद्दोजहद
एमपी के ग्वालियर मे एक पिता ने अपनी बेटी की जिंदगी बचाने के लिए वह कर दिखाया, जिसे सुनकर हर किसी की आंखें नम हो जाएं। जहा रिटायर्ड डीएसपी देवेंद्र सिंह कुशवाह ने 60 साल की उम्र में अपनी बेटी खुशबू को अपनी किडनी दान कर दी थी। मकसद सिर्फ एक था बेटी की जिंदगी बचाना।
इस किडनी ट्रांसप्लांट के बाद कुछ वर्षों तक खुशबू की तबीयत ठीक रही। लेकिन बाद में उनकी हालत फिर बिगड़ने लगी। जहा इसके बाद पिता ने हार नहीं मानी। ग्वालियर से भोपाल समेत कई जगहों पर बेटी के इलाज के लिए लगातार भागदौड़ करते रहे और हर संभव उपचार कराने की कोशिश की।
इस उम्र बढ़ती रही, मुश्किलें बढ़ती रहीं, लेकिन बेटी को बचाने की पिता की कोशिश कभी कम नहीं हुई। डॉक्टरों ने भी अपनी पूरी कोशिश की, मगर आखिरकार खुशबू जिंदगी की जंग हार गईं।
अब बेटी को बचाने के लिए अपनी किडनी तक दान करने वाले पिता का यह त्याग और वर्षों तक बेटी के इलाज के लिए की गई उनकी अथक कोशिश परिवार के लिए हमेशा एक भावुक और यादगार अध्याय बनी रहेगी।
जहा एक पिता ने अपनी जिंदगी का हिस्सा बेटी को दे दिया,लेकिन किस्मत को शायद कुछ और ही मंजूर था।