मध्यप्रदेश के सरकारी खजाने में ₹600 करोड़ की कथित गड़बड़ी,आखिर कहां गई सरकारी रकम?

मध्यप्रदेश के सरकारी खजाने में ₹600 करोड़ की कथित गड़बड़ी,आखिर कहां गई सरकारी रकम?

मध्यप्रदेश के सरकारी वित्तीय सिस्टम में करीब ₹600 करोड़ की कथित वित्तीय अनियमितता सामने आने से हड़कंप मच गया है। कोष एवं लेखा संचालनालय की स्टेट फाइनेंशियल इंटेलिजेंस सेल (SFIC) की जांच में सरकारी रकम के गलत इस्तेमाल से जुड़े कई गंभीर मामले सामने आए हैं।

जांच के मुताबिक करीब ₹305 करोड़ निजी बैंक खातों में ट्रांसफर किए गए, जबकि लगभग ₹293 करोड़ ट्रेजरी के PD खातों के बजाय दूसरे बैंक खातों में भेजे गए।

जांच में डबल कर्मचारी कोड, लॉगिन-पासवर्ड साझा करने, OTP में बदलाव और बैंक खातों के गलत मिलान जैसी गंभीर तकनीकी खामियां भी सामने आई हैं।

अलीराजपुर मामले में ₹20.47 करोड़ के लेनदेन की जांच हुई है। इस मामले में ED ने 56 प्लॉट अटैच किए हैं। वहीं अब तक 400 से अधिक लोगों के खिलाफ 59 FIR दर्ज की जा चुकी हैं और जांच जारी है।

सरकारी सिस्टम में इतनी बड़ी रकम की गड़बड़ी कैसे हुई? जिम्मेदारी किसकी तय होगी? अब जांच की आगे की कार्रवाई पर सबकी नजर है।

Leave a Comment