---Advertisement---

“700 रुपये दो तभी जुड़ेगा नाम!” — सिहावल की ग्राम पंचायत में सचिव पर रिश्वतखोरी के गंभीर आरोप, महिलाओं ने खोला भ्रष्टाचार का कथित खेल

Manoj Shukla

By Manoj Shukla

Updated on:

---Advertisement---

Sidhi news:सीधी जिले के जनपद पंचायत सिहावल अंतर्गत ग्राम पंचायत कुनझुन कला में पंचायत सचिव पर ग्रामीणों से पैसे लेकर शासकीय कार्य करने के गंभीर आरोप लगे हैं। गांव के उमरिया टोला स्थित प्रजापत मोहल्ले की महिलाओं और ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि समग्र आईडी में नाम जोड़ने, नाम अलग करने, कर्मकार कार्ड बनवाने और राशन कार्ड में नाम जुड़वाने जैसे कार्यों के लिए सचिव अशोक गौतम द्वारा पैसे की मांग की जाती है।

गांव के रहने वाले महेश प्रजापति ने बताया कि उनकी बहू का नाम समग्र आईडी में जोड़ने के लिए सचिव द्वारा 700 रुपये मांगे गए थे। उन्होंने आरोप लगाया कि जब तक पैसे नहीं दिए गए तब तक करीब 6 महीने तक उनका काम लंबित रखा गया। बाद में पैसे देने के बाद ही नाम जोड़ा गया।

वहीं गांव की निवासी सुनीता प्रजापति ने बताया कि समग्र आईडी से नाम अलग करवाने के लिए उनसे 500 रुपये लिए गए। इसके अलावा बच्चों का नाम जोड़ने के लिए 200-200 रुपये और राशन कार्ड कूपन में नाम जोड़ने के लिए 500 रुपये की मांग की गई। ग्रामीणों का आरोप है कि पंचायत से जुड़े अधिकांश काम ग्राम मायापुर में संचालित एक कंप्यूटर दुकान के माध्यम से करवाए जाते हैं, जहां सचिव के कहने पर पैसे देने पड़ते हैं।

Sidhi news:ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि सरकारी योजनाओं और दस्तावेजों से जुड़े काम, जो शासन द्वारा निशुल्क किए जाने चाहिए, उन्हें पैसे लेकर किया जा रहा है। इससे गरीब और जरूरतमंद परिवारों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

Manoj Shukla

Manoj Shukla

मै मनोज कुमार शुक्ला 9 सालों से लगातार पत्रकारिता मे सक्रिय हूं, समय पर और सटीक जानकारी उपलब्ध कराना ही मेरी पहली प्राथमिकता है।

---Advertisement---
यह भी पढ़ें सीएम राइज (संदीपनी विद्यालय) निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर उठे सवाल, उखड़ता प्लास्टर खोल रहा पोल.
सीएम राइज (संदीपनी विद्यालय) निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर उठे सवाल, उखड़ता प्लास्टर खोल रहा पोल.

सीएम राइज (संदीपनी विद्यालय) निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर उठे सवाल, उखड़ता प्लास्टर खोल...

Share & Earn