---Advertisement---

खेत के गड्ढे में गिरा 9 साल का शिवम, मौके पर हुई death,पतंग लूटने के लिए भागा था

राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

By राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

Published on:

---Advertisement---

खेत के गड्ढे में गिरा 9 साल का शिवम, मौके पर हुई death,पतंग लूटने के लिए भागा था

पंजाब के जालंधर में बसंत पंचमी के दिन कई जगहों पर भारी बारिश हुई. ऐसे में कई स्थानों पर जलभराव की स्थिति बनी रही. इसी दौरान एक बच्चा खेलते-खेलते गहरे गड्ढे में गिर गया और उसकी मौके पर ही death हो गई.यह बारिश एक परिवार के लिए दुखदायी साबित हुआ. मकसूदा क्षेत्र में सुरानुसी पेट्रोल पंप के पास एक किसान ने अपनी फसल को बरसाती पानी से बचाने के लिए करीब 10 फीट गहरा गड्ढा खोदा था, जिसमें बच्चे के गिरने से मौत हो गई.

खबर के मुताबिक, दोपहर को बारिश रूकने के बाद बच्चे पतंग उड़ाने लगे. उसी दौरान पतंग लूटने के लिए खेत की ओर बच्चों दौड़े. दौड़ते-दौड़ते एक 9 साल का बच्चा खेत में बने गहरे गड्ढे में गिर गया. बच्चे को गड्ढे में गिरा देख घबरा गए और घर चले गए.

जब काफी देर तक बच्चा अपने घर वापस नहीं लौटा तो परिवार को चिंता हुई. उन्होंने बच्चे की तलाश में इधर-उधर भटकने लगे. काफी देर तक खोजबीन के बाद भी बच्चे का पता नहीं चला. इसके बाद परिवार ने 112 नंबर पर पुलिस को सूचना दी. सूचना मिलते ही थाना नंबर एक की पुलिस मौके पर पहुंची और बच्चे की तलाशी जुट गई. जांच के दौरान रात करीब 8 बजे खेत से बच्चे का शव गहरे खोदे गड्ढे से बरामद किया.

death बच्चे की पहचान शिवम के रूप में हुई है. बच्चे के परिजनों ने किसान पर लापरवाही का आरोप लगाया. उन्होंने कहा कि अपने निजी लाभ के लिए किसान ने खेत में इतना गहरा गड्ढा खोदा, जिसकी वजह से उनके बच्चे की जान चली गई.परिजनों ने प्रशासन से मांग की है कि संबंधित किसान के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए. वहीं पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया है. थाना प्रभारी राकेश कुमार ने बताया कि उनकी टीम मामले की जांच में जुटी हुई है.

राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

राजू गुप्ता मध्य प्रदेश के सीधी जिले के एक सक्रिय और ज़मीनी पत्रकार हैं। वे लंबे समय से स्थानीय मुद्दों, जनसमस्याओं, प्रशासनिक गतिविधियों और सामाजिक सरोकारों पर तथ्यात्मक एवं निष्पक्ष रिपोर्टिंग करते आ रहे हैं।

---Advertisement---
यह भी पढ़ें भोपाल से उड़ान, पाकिस्तान में लैंडिंग, 6 दिन में सरहद पार कर गया गिद्ध
भोपाल से उड़ान, पाकिस्तान में लैंडिंग, 6 दिन में सरहद पार कर गया गिद्ध

भोपाल से उड़ान, पाकिस्तान में लैंडिंग, 6 दिन में सरहद पार कर गया गिद्ध...

Share & Earn