सावन की भक्ति में रंगा देश… हर तरफ गूंज रहे हैं बोल बम के जयकारे।

सावन की भक्ति में रंगा देश… हर तरफ गूंज रहे हैं बोल बम के जयकारे।

बाबा भोलेनाथ के दरबार में जल चढ़ाने के लिए लाखों श्रद्धालु आस्था की राह पर चल रहे हैं।

लेकिन इन सबके बीच एक नन्हा शिवभक्त इन दिनों सोशल मीडिया पर लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच रहा है।

महज ढाई साल की उम्र… और बाबा बैद्यनाथ के दरबार तक पैदल यात्रा।

मध्य प्रदेश के सीधी जिले से झारखंड के देवघर स्थित बाबा बैद्यनाथ धाम तक पहुंचे नन्हे अथर्व पांडेय का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

सावन का महीना… बोल बम के जयकारे… और बाबा भोलेनाथ की भक्ति में लीन श्रद्धालु।

इसी आस्था के बीच मध्य प्रदेश के सीधी जिले से सामने आई है एक ऐसी तस्वीर, जिसने हर किसी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है।

सीधी जिले की बहरी तहसील अंतर्गत कुनझुन कला गांव निवासी ढाई वर्षीय अथर्व पांडेय अपने पिता सत्येंद्र पांडेय और मां के साथ झारखंड के बाबा बैद्यनाथ धाम पहुंचे हैं।

बताया जा रहा है कि अथर्व अपने माता-पिता के साथ बाबा बैद्यनाथ को जल चढ़ाने के लिए पैदल यात्रा पर निकले।

नन्हे से कदमों से इतनी लंबी धार्मिक यात्रा करना लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र बन गया है।

अथर्व की यात्रा का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में नन्हे शिवभक्त की आस्था और उत्साह को देखकर लोग उसकी खूब सराहना कर रहे हैं।

ढाई साल के अथर्व को देखकर लोग उसे ‘नन्हा भोलेनाथ का भक्त’ कह रहे हैं।

कोई इसे मासूम भक्ति की मिसाल बता रहा है, तो कोई इसे माता-पिता की आस्था से जोड़कर देख रहा है।

सावन के इस पावन महीने में जब देशभर से श्रद्धालु बाबा भोलेनाथ के दर्शन और जलाभिषेक के लिए देवघर पहुंच रहे हैं, ऐसे में नन्हे अथर्व की यात्रा ने सोशल मीडिया पर एक अलग ही छाप छोड़ी है।

उम्र छोटी है, लेकिन आस्था बड़ी…

ढाई साल के अथर्व पांडेय की बाबा बैद्यनाथ धाम तक की यात्रा का वीडियो अब सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है।

नन्हे शिवभक्त की यह तस्वीर लोगों को भावुक भी कर रही है और भक्ति के रंग में भी रंग रही है।

हर हर महादेव… बोल बम!

Leave a Comment