---Advertisement---

Road accident:भगवान का दर्शन करने जा रहे श्रद्धालुओं से भरी ट्राली पलटी

Manoj Shukla

By Manoj Shukla

Published on:

---Advertisement---

Road accident : सोमवती अमावस्या पर जटाशंकर जा रहे श्रद्धालुओं की ट्रैक्टर ट्रॉली पलटी

हादसे में एक महिला और बच्चे की हुई मौत करीब दर्जन भर से अधिक लोग हुए घायल

मगरोंन थाना क्षेत्र के फतेहपुर में तालाब के समीप की घटना

घायलो को हटा सिविल अस्पताल और जिला अस्पताल में किया भर्ती इलाज जारी

देर रात हुआ हादसा

 

Road accident : दमोह जिले के मगरोंन थाना क्षेत्र अंतर्गत फतेहपुर चौकी क्षेत्र के तालाब के समीप देर रात एक बड़ा सड़क हादसा हो गया, यंहा पर श्रद्धालुओं से भरी एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलट गई। इस घटना में 2 लोगो की मौत हो गई वही 18 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

इस घटना की सूचना मिलने पर मगरोंन थाना, फतेहपुर चौकी पुलिस मौके पर पँहुची और 108 वाहन की मदद से घायलो और मृतकों को हटा सिविल अस्पताल भेजा गया। बताया जा रहा है सभी श्रद्धालु सोमवती अमावस्या पर्व पर दमोह जिले के बटियागढ़ ब्लाक के घूघस गांव से छतरपुर जिले के जटाशंकर धाम जा रहे थे।

घायलो की माने तो सड़क पर अचानक गाय सामने आ जाने से गाय को बचाने के चलते ट्रैक्टर अनियंत्रित हो गया और हादसा हो गया। मृतको में एक महिला सिज्जो बाई आदिवासी और एक 10 वर्षीय बालक हेमराज शामिल है।

वही घायलो को हटा सिविल अस्पताल और दमोह जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहा पर सभी घायलो का इलाज जारी है। वही फतेहपुर चौकी पुलिस घटना की जांच कर रही है।

Manoj Shukla

Manoj Shukla

मै मनोज कुमार शुक्ला 9 सालों से लगातार पत्रकारिता मे सक्रिय हूं, समय पर और सटीक जानकारी उपलब्ध कराना ही मेरी पहली प्राथमिकता है।

---Advertisement---
Share & Earn