---Advertisement---

Mp news:पिता ने ही अपनी बेटी के साथ किया दुष्कर्म

Manoj Shukla

By Manoj Shukla

Updated on:

---Advertisement---

Mp news : हवसी पिता ने नाबालिग बेटी से किया दुष्कर्म हुई  गर्भवती, मामला जानकर हो जाएंगे हैरान आप

 

Mp news : एमपी के सीहोर जिले के मंडी थाना क्षेत्र के ग्राम रोला से एक घटना निकलकर सामने आई है जिसे आप सुनकर आपको विश्वास भी नहीं होगा। आपको बता दे की पिता-पुत्री के पाक रिश्ते को पिता द्वारा दागदार बनाये जाने का मामला सामने आया है। मिली जानकारी के अनुसार पिता के कुकर्म का राज उस वक्त खुला जब पीड़ित नाबालिग जिला अस्पताल में उपचार कराने आई थी। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर उसे हिरासत में ले लिया है।

जाने आखिर क्या था पूरा मामला

यह पूरा मामला मध्य प्रदेश के सीहोर जिले से निकलकर सामने आया है जहां पवित्र रिश्ते को शर्मसार करने के मामले थमने के नाम नहीं ले रहे हैं। मिली जानकारी के अनुसार मंडी थाना क्षेत्र के ग्राम रोला निवासी 13 साल की पीड़िता अपनी मां और पिता के साथ जिला अस्पताल इलाज कराने आई थी। बताया जाता है जांच के दौरान लेडी डाक्टर ने उसे गर्भवती पाया। जब उससे पूछताछ की तो पीड़िता ने बताया कि उसके अब्बू ने उसके साथ एक से अधिक बार दुष्कर्म किया और किसी को भी कुछ बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी है। महिला चिकित्सक ने इसकी सूचना अपने वरिष्ठ अधिकारियों को दी।

इसके अलावा हॉस्पिटल स्थित पुलिस चौकी को सूचित किया गया। पुलिसकर्मी ने आरोपी पिता को दबोचते हुए मंडी पुलिस को जानकारी दी। मंडी पुलिस आरोपी को अपने साथ थाने ले गई है। जहा पीड़िता का बयान दर्ज कर मेडिकल कराया जा रहा है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर दिया है।

Manoj Shukla

Manoj Shukla

मै मनोज कुमार शुक्ला 9 सालों से लगातार पत्रकारिता मे सक्रिय हूं, समय पर और सटीक जानकारी उपलब्ध कराना ही मेरी पहली प्राथमिकता है।

---Advertisement---
यह भी पढ़ें आंख खुलते ही लगा जोर का करंट, कंपनियों ने गैस सिलेंडर के दामों में की बंपर वृद्धि
आंख खुलते ही लगा जोर का करंट, कंपनियों ने गैस सिलेंडर के दामों में की बंपर वृद्धि

आंख खुलते ही लगा जोर का करंट, कंपनियों ने गैस सिलेंडर के दामों में...

Share & Earn