---Advertisement---

Sidhi news:मै हूँ अभिमन्यु अभियान के तहत चुरहट मे हुआ कार्यक्रम

Manoj Shukla

By Manoj Shukla

Published on:

---Advertisement---

Sidhi news : मां दुर्गा पंडाल में पहुंचकर चलाया गया अभिमन्यु अभियान

अभियान के तहत महिलाओं को किया गया जागरूक

बलराम पांडे 

79993 98695 

Sidhi news : चुरहट थाना अंतर्गत अंतर्गत महिला सुरक्षा जागरूकता हेतु चलाये जा रहे अभिमन्यु अभियान के तहत कार्यक्रम का आयोजन चुरहट नगर परिषद में जगह-जगह विराजमान मां दुर्गा के पंडाल में पहुंचकर में किया गया। इस अभियान का उद्देश्य महिलाओं के खिलाफ होने वाले अपराधों के प्रति सजगता, जागरूकता, और उनकी रोकथाम के प्रति समुदाय को संवेदनशील बनाना था। इस कार्यक्रम के माध्यम से छात्राओं को महिला संबंधी अपराधों, कानूनी अधिकार, पुलिस की ओर से प्रदान की जाने वाली सुरक्षा सेवाओं के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी गई। चुरहट पुलिस की पहल का उद्देश्य यह है कि महिलाएं स्वयं के प्रति अधिक जागरूक रहें और किसी भी आपात स्थिति में अपनी सुरक्षा सुनिश्चित कर सकें।

 

Sidhi news : मां दुर्गा के पंडाल में हो रहे कार्यक्रम में उपस्थित बेटियों एवं महिलाओं के बीच संवाद सत्र का भी आयोजन किया गया, जिसमें उन्होंने अपने सवालों को साझा किया। पुलिस अधिकारियों ने सभी सवालों के उत्तर देकर बेटियों एवं महिलाओं एवं उपस्थित लोगों का मार्गदर्शन किया। इस दौरान महिला हेल्पलाइन नंबर, सोशल मीडिया संबंधी अपराधों, ईव-टीजिंग के खिलाफ कानून और अन्य महत्वपूर्ण जानकारियों को भी साझा किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से थानेदार आशा सिलावट चुरहट ASI पुरुषोत्तम पाठक, मुंशी महेंद्र सिंह परिहार, मुंशी रितेश, बृज किशोर शुक्ला आनंद सिंह समेत पुलिस बल एवं मां दुर्गा के पंडाल में उपस्थित सैकड़ो की तादाद में लोग उपस्थित रहे विधायक ब्यौहारी श्री शरद जुगलाल कोल, एसडीएम ब्यौहारी श्री नरेंद्र सिंह धुर्वे, एसडीओपी ब्यौहारी श्री रवि प्रकाश कोल, पत्रकारगण सहित काफी संख्या में स्कूली छात्राएं व संबंधित अधिकारी उपस्थित थें।

Follow On WhatsApp
Follow On Telegram
Manoj Shukla

Manoj Shukla

मै मनोज कुमार शुक्ला 9 सालों से लगातार पत्रकारिता मे सक्रिय हूं, समय पर और सटीक जानकारी उपलब्ध कराना ही मेरी पहली प्राथमिकता है।

---Advertisement---

Leave a Comment