---Advertisement---

Sidhi news:कन्या महाविद्यालय सीधी में जिला स्तरीय युवा उत्सव प्रतियोगिता का हुआ आयोजन 

Abhinay Shukla

By Abhinay Shukla

Published on:

---Advertisement---

Sidhi news:सीधी स्थित शासकीय कन्या महाविद्यालय में आज सोमवार के दिन शाम 4 बजे जिला स्तरीय युवा उत्सव प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। सांसद ने सम्मिलित होकर प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन कर उपस्थित छात्र-छात्राओं से संवाद भी किया है।

Sidhi news:सीधी सांसद डॉ राजेश मिश्रा ने कन्या महाविद्यालय में पहुंचकर छात्रों को उच्च शिक्षा के लिए समर्पित होकर अध्ययन करने लिए बातें बताई है। साथ ही उन्होंने कहा है कि छात्र जितने ज्यादा लगन से पढ़ाई करेंगे और प्रतियोगिताओं सहित अन्य कार्यक्रमों में भाग लेंगे तो उनका कैरियर अधिक उज्ज्वल हो सकेगा। देश की बागडोर आने वाले समय युवा ही संभालेंगे, इसलिए उन्हें हर तरह की खुबियों से लैस रहना होगा। उन्हें अपने अंदर पढ़ाई के साथ-साथ नेतृत्व क्षमता और अपनी सांस्कृतिक विरासत को भी साथ लेकर चलना होगा। युवा उत्सव छात्रों को अपने प्रतिभा को दिखाने का सुअवसर हैं।

 इन कार्यक्रमों का हुआ आयोजन 

 इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से वाद विवाद प्रतियोगिता, खेल प्रतियोगिता, निबंध लेखन प्रतियोगिता, चित्रकारी,मिमिक्री आर्टिस्ट सहित अन्य प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया है।

Sidhi news:कार्यक्रम में मुख्य रूप से सीधी सांसद डॉ राजेश मिश्रा के साथ महाविद्यालय प्राचार्य ओ.पी.नामदेव, भाजपा नेता डॉ. देवेंद्र त्रिपाठी, डॉ. मनोज सिंह परिहार एवं शिक्षक, छात्र व अभिभावक उपस्थित रहे है।

---Advertisement---
यह भी पढ़ें सेमरिया पुलिस की बड़ी कार्रवाई : मेडिकल स्टोर पर छापा, 658 नशीली ट्रामाडोल गोलियां जप्त, संचालक गिरफ्तार
सेमरिया पुलिस की बड़ी कार्रवाई : मेडिकल स्टोर पर छापा, 658 नशीली ट्रामाडोल गोलियां जप्त, संचालक गिरफ्तार

संवाददाता अनिल शर्मा सीधी पुलिस अधीक्षक संतोष कोरी के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अरविंद...

Share & Earn